Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

महाकुंभ में स्नान के दौरान हुई NCP के नेता की इस वजह से हुई मौत, त्रिवेणी संगम में ली अंतिम सांस

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2025
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
ncp-leader-died-due-to-this-reason-while-bathing-in-mahakumbh-breathed-his-last-in-triveni-sangam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु अब तक पवित्र त्रिवेणी के संगम पर आस्था की डुबकी लगा चुके है। यह सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर त्रिवेणी संगम पर एक दुखत घटना हो गई। यहां महाराष्ट्र के सोलापुर से पूर्व मेयर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट के नेता महेश कोठे की मंगलवार को मकर संक्रांति पर प्रयागगाज के त्रिवेणी संगम पर स्नान के दौरान मौत हो गई।

  • महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे एनसीपी नेता
  • त्रिवेणी संगम में ही हो गई एनसीपी नेता की मौत
  • एनसीपी नेता महेश कोठे की हुई त्रिवेणी संगम में मौत
  • मकर संक्रांति के मौके पर कर रहे थे त्रिवेणी संगम में स्नान
  • स्नान के दौरान आ गया उन्हें हार्ट अटैक
  • अस्पताल में डॉक्टर भी नहीं बचा सके जीवन
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

बताया जाता है कि 60 वर्षिय महेश कोठे को स्नान के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। महेश कोठे के करीबी ने यह जानकारी दी है। यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास की है। जब वे गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम पर स्नान कर रहे थे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बताया जाता है कि महेश कोठे मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे थे। गंगा नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाते ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि उन्हें तत्काल मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेश कोठे का पार्थिव शरीर आज बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर ला जा रहा है।
बता दें महेश कोठे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सोलापुर उत्तर सीट से भाजपा के विजय देशमुख के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिवंगत महेश कोठे के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

बता दें इन दिनों उत्तरप्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रयागराज में भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। वहां पर भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। विभिन्न अखाड़ों के संत और महंतों ने मंगलवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व अवसर पर महाकुंभ में पहला अमृत स्नान किया। वहीं करोड़ों श्रद्धालुओं ने भी त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई।

शरद पवार ने जताया शोक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट के प्रमुख शरद पवार ने पार्टी नेता महेश कोठे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पवार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पुराने सहयोगी महेश कोठे का प्रयागराज में निधन हो गया। महेश कोठे का सोलापुर शहर के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर अहम प्रभाव था। उनके निधन से सोलापुर ने एक गतिशील और पार्टी ने अपना समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। शरद पवार ने कहा इस दुख की घड़ी में महेश कोठे के परिवार के साथ हम सभी खड़े हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 623
Tags: #Mahakumbh breathed his last in Triveni Sangam#NCP leader died
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version