Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:विजयी मुहूर्त में आज केजरीवाल, प्रवेश वर्मा सहित कई नेताओं का नामांकन,प्रयागराज में आस्था का संगम, दो दिन में पांच करोड़ श्रद्धालु पहुंचे,दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विजयी मुहूर्त में आज केजरीवाल, प्रवेश वर्मा सहित कई नेताओं का नामांकन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी दलों के नेताओं में आज बुधवार को ही नामांकन दाखिल करने की होड़ दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद कजेरीवाल और मनीष सिसोदिया तो बीजेपी की ओर से प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी तो वहीं कांग्रेस की ओर से दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत आप, भाजपा और कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने अपना अपना नॉमिनेशन फाइल करने के लिए आज बुधवार का ही दिन चुना है। इसके पीछे की वजह विजय मुहूर्त है। दरअसल हिंदू पंचांग में आज बुधवार को दोपहर 2.15 से 3 बजे तक विजय मुहूर्त बताया गया है। इसके चलते सभी दलों के नेता आज विजयी मुहूर्त में ही अपना नामांकन दाखिल करना चाहते हैं।

प्रयागराज में आस्था का संगम, दो दिन में पांच करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

यूपी के मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के पहले अमृत स्नान की सफलता को लेकर सभी विभागों और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम कहा कि वे सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुंभ मेला प्रशासन के साथ स्थानीय अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ही नहीं सफाई कर्मचारियों,धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, नाविकों और महाकुंभ से जुड़े केंद्र — राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
बता दें 13 जनवरी से प्रारंभ हुए 45 दिनी महाकुंभ के तीसरे दिन भी त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।पृथ्वी पर मनुष्यों का सबसे बड़ा जमावड़ा माने जाने वाले इस महाकुंभ के पहले दो दिन में ही करीब पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन

आज बुधवार 15 जनवरी को कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन होने वाला है। सोनिया गांधी पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगी। कांग्रेस के इस नए मुख्यालय का नया पता अब ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा। इस कार्यालय का नाम भी ‘इंदिरा भवन’ ही रखा है। हालांकि इसके पहले ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां ‘सरदार मनमोहन सिंह भवन’ के पोस्टर लगाए थे। जिसने इस कार्यालय के नाम को लेकर एक नया विवाद शुरु कर दिया है।

घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में आज बुधवार 15 जनवरी की शाम को और रात में बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हवाले से बताया कि आज बुधवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने असम, मेघालय और नगालैंड के साथ मणिपुर में भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आज 15 और कल 16 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।

भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक आज

  • कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
  • राज्य मंत्रालय में होगी बैठक
  • CM डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक
  • 2 बजे CM जाएंगे विदिशा
  • स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे CM मोहन
  • शाम 4 बजे CM निवास में लेंगे बैठक
  • नए आपराधिक कानूनों के के संबंध में बैठक
  • शाम 5 बजे CM हाउस में लेंगे बैठक
  • सामान्य प्रशासन विभाग की लेंगे बैठक

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज

  • मायावती के जन्मदिन पर लखनऊ में होगा कार्यक्रम
  • पुस्तक का विमोचन करेंगी मायावती
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी बीएसपी सुप्रीमो मायावती
  • पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन आज
  • CM योगी ने BSP सुप्रिमो को दी बधाई
  • ‘दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की’
Post Views: 415
Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Nomination process intensifies
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version