Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: बिछड़ने और मिलने का संगम साबित हो रहा महाकुंभ…इस बार पहले ही दिन लगी ‘खोया पाया केन्द्र’ पर कतार

DigitalDesk by DigitalDesk
January 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Mahakumbh 2025 Lost and Found Center Fair Administration Sangam Prayagraj
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अक्सर फिल्मों में आपको यह दृश्य दिखाई दिया होगा और डायलॉग भी सुनाई दिया होगा कि कुंभ में बिछड़ गये थे। अब इतने दिन बाद मिले हम हैं। हालांकि पुराने जमाने में कोई टेक्नोलॉजी नहीं थी। इस चलते कुंभ जैसे विराट आयोजन में बिछड़ने के बाद मिलना मुश्किल हो जाता था। लेकिन आधुनिक दौर में अब मोबाइल क्रांति आ गई है। ऐसे में उतनी ज्यादा संख्या में लोग कुंभ में बिछड़ते नहीं हैं।

  • महाकुंभ में मेला प्रशासन की ओर से बनाए खोया पाया केंद्र
  • महाकुंभ में लगा करोड़ों श्रद्धालुओं का मेला
  • अपनों से बिछड़े लोगों को मिला रहा खोया पाया केन्द्र

प्रयागराज महाकुंभ की बात करें तो श्रद्धालुओं का तांता लगा है। खासकर ग्रामीण परिवेश से लोग स्नान करने गंगा के तट पर पहुंच रहे हैं। उनमें ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है, जिनके पास एक अदद मोबाइल की सुविधा नहीं है। ऐसे में कुछ लोगों को एक-दूसरे का हाथ छूटने के बाद बिछड़ने का दर्द लोगों को आज भी झेलना पड़ रहा है। हालांकि महाकुंभ में मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सहायता के लिए बाकायदा जगह-जगह पर ‘खोया पाया केंद्र’ स्थापित किये गये हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इन खोया पाया केन्द्र पर बिछड़े लोगों को फिर से मिलाने की भरपूर कोशिशें की जा रहीं है। महाकुंभ के खोया पाया केन्द्र पर अपनों से बिछड़े लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। कतारों में लगे लोगों का कहना है खोयापाया केन्द्र से जब अनाउंसमेंट कर नाम पुकारा और उसके बाद उनके बिछड़े साथी का फिर से मिलना हो गया। इसके चलते महाकुंभ में मुरझाए चेहरों पर फिर से मुस्कराहट दौड़ती नजर आ रही है। प्रयागराज महाकुंभ में हजारों लोगों को अब तक खोया पाया केन्द्र की मदद से मिलाया जा चुका है।

खोया पाया केंद्र से हो रहा लगातार अनाउंसमेंट

यहां त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए आए कई लोग अपनों से बिछड़ भी रहे हैं। कुछ देर तक इनके चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंची दिखाई देती है, लेकिन प्रशासन की ओर से बाकायदा खोए हुए लोगों को फिर से मिलाने के पूरे इंतजाम किये गये हैं। यहां पर खोया पाया केंद्र से लगातार अनाउंसमेंट किया जाता है। जहां से लगातार जो भी श्रद्धालु अपने बिछड़े की तलाश में आ रहे हैं। अनाउंसमेंट कर उन्हें तय स्थान पर बुलाया जा रहा है। इससे अब तक हजारों बिछड़े लोग अपने परिजन और मित्र वापस मिल रहे हैं।

सिविल डिफेंस की टीम भी कर रही मदद

बता दें खोया पाया केंद्र पर कई ऐसे लोग भी पहुंच रहे हैं। जिनके पास कोई अपना सामान छोड़ कर चला गया। वे भी लाइन में लगकर उनके आधार कार्ड नंबर के जरिए अनाउंसमेंट कराकर बुला रहे हैं। इसी तरह श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार यहां खोया पाया केंद्रों पर देखी जा सकती है। बता दें यहां पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। यह टीम श्रद्धालुओं की सहायता कर रही है। सिविल डिफेंस की टीम भी मेले में मददगार साबित होती नजर आ रही है। अब तक हजारों लोगों को जो बिछड़ गये थे उन्हें एक दूसरे से मिलाया जा चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस बार महाकुंभ बिछड़ने और मिलने का भी संगम साबित हो रहा है।

Post Views: 523
Tags: #Lost and Found Center#Mahakumbh 2025#Sangam Prayagraj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version