Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ : रामलला धारण करेंगे सोने-चांदी के तारों से बनी पीतांबरी…

DigitalDesk by DigitalDesk
January 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, मेरठ, स्पेशल
0
First anniversary of Ramnagari Adyodhya grand temple Ramlala Pran Pratishtha ceremony
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रामनगरी अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ की पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने शनिवार 11 जनवरी से शुरू होने जा रहे समारोह को लेकर कमर कस ली है। राज्य के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का आगाज और रामलला का अभिषेक करेंगे।
मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट से सजाया
फूलों से सजाया जा रहा मंदिर परिसर
11 जनवरी को CM योगी आदित्यनाथ आएंगे रामनगरी
110 वीआईपी शामिल होंगे
अंगद टीला स्थल पर बनाया जर्मन हैंगर टेंट
टेंट में 5,000 लोगों तक की मेजबानी
आम लोगों को मिलेगा भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर
मंडप और यज्ञशाला में होंगे प्रतिदिन आयोजन
शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन,अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन

रामलला को प्रतिष्ठा द्वादशी के पहले दिन विशेष पीतांबरी पहनाई जाएगी। यह पीतांबरी दिल्ली में तैयार कराई गई है। इस पीतांबरी की बुनाई और कढ़ाई में सोने-चांदी के तारों का उपयोग किया गया है। रामलला शनिवार को इस पीतांबरी को धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मंदिर परिसर को फूलों से सजाया

राम जन्मभूमि परिसर में प्राण प्रतिष्ठा की ही तरह 1 वर्ष पूरा होने पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी भव्य आयोजन किये जाने की तैयारी है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने रामनगरी पहुंचेंगे। ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट के साथ फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं राम मंदिर को भी 50 क्विंटल से अधिक फूलों सजाया जा रहा है। शनिवार 11 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ और 2 हजार से अधिक साधु संत और अतिथि मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन में शामिल होंगे।

13 जनवरी तक महोत्सव

प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी भव्य आयोजन होगा। यह महोत्सव 11 से 13 जनवरी तक जारी रहेगा। हालांकि 11 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। रामलला के अभिषेक से समारोह का शुभारंभ होगा। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से रामलला की विशेष पूजा और अभिषेक होगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जिस विधिविधान से रामलला का अभिषेक किया गया था ठीग उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। अभिषेक और पूजन के बाद ठीक 12 बजकर 20 मिनिट पर रामलला की महाआरती होगी।

Post Views: 1,049
Tags: #First Anniversary Ayodhya Grand TempleRamlala Pran Pratishtha Ceremony
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version