Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

MP बना सोने की खदान : आयकर विभाग की कार्रवाई में मध्यप्रदेश में मिल रहा इतना सोना कि आप भी कहेंगे…सोना कितना सोना है…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2025
in जबलपुर, बिजनेस, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
First major action of Income Tax Department in 2025 Two big BJP leaders involved in transaction of 19 kg gold worth crores
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कहा जाता है कि आजादी के पहले भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाकर भारत के स्वर्ण भंडार लूट लिये। लेकिन पिछले ​कुछ महिनों से मध्यप्रदेश में जांच एजेंसियों की छापामार कार्रवाई में जिस तरह से सोना निकल रहा है उससे तो लगता है मध्यप्रदेश आज भी सोने की चिड़िया है।

साल 2025 में आयकर विभाग की पहली बड़ी कार्रवाई की बात करें तो बीजेपी के दो बड़े नेताओं के घर से 19 किलो सोना, करोड़ों के लेनदेन, जमीन के दस्तावेज और घर में मिले मगरमच्छ ने आयकर विभाग की टीम को सकते में डाल दिया। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बाद सागर में बीजेपी के दो बड़े नेता धनकुबेर निकले। जिसके बाद अब सियासत भी तेज हो गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

धनकुबरे निकले भाजपा के ये नेता

  • पूर्व विधायक की ठीकानों पर मिला सोना ही सोना
  • भाजपा नेताओं के ठीकानों से मिला 19 किलो सोना
  • सात लग्जरी कारें, तालाब में मिला ​मगरमच्छ
  • 150 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा
  • अरपति निकले बीजेपी के पूर्व विधायक और पूर्व पार्षद
  • अब तक करीब 150 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा
  • 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति
  • मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला और कंस्ट्रक्शन का कारोबार
  • आरटीओ के पूर्व आरक्षक के यहां मिला था 52 किलो सोना

दरअसल सागर में आयकर विभाग ने भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और भाजपा के ही पूर्व पार्षद राजेश केशवानी के ठीकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। आईटी विभाग की कार्रवाई तीन दिन तकजारी रही। इस कार्रवाई में अब तक 150 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही बीजेपी के इन नेताओं के पास 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का भी खुलासा आयकर विभाग की टीम ने किया है। यहां पर टैक्स चोरी नहीं मनी लॉन्ड्रिंग और शराब के साथ कंस्ट्रक्शन और बीड़ी कारोबार से जुड़ा मामला सामने आया है।

14 किलो सोना नगदी 3.8 करोड़ मिले

बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के आलिशान बंगले से आयकर विभाग की टीम ने 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपये नकद जब्त किये हैं। इसके अतिरिक्त उनके बंगले में बने तालाब से तीन मगरमच्छ भी मिले हैं। राठौर परिवार अब तक यह नहीं बता सका है कि उसने मगरमच्छ क्यों पाले थे। जबकि सागर का यह राठौर परिवार बीड़ी का बड़ा कारोबारी है और राजनीति में भी उनका दबदबा है।

140 करोड़ के लेनदेन का किया खुलासा

आयकर विभाग की टीम को भाजपा के ही पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के ठीकानें से करीब 140 करोड़ से ज्यादा के नकद लेनदेन को उजागर किया है। वहीं सात बेनामी लग्जरी कारें और लगभग 4 किलो 700 ग्राम सोना जब्त किया है। केशरवानी परिवार के पास से मिली 7 लग्जरी कारें वे किसी और के नाम पर खरीदी गई थीं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि राठौर परिवार ने मनी लॉन्ड्रिंग ही नहीं हवाला और कंस्ट्रक्शन के कारोबार से यह करोड़ों की संपत्ति बनाई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच चल रही है।

सौरभ शर्मा के ठीकानों से मिला काली कमाई का खाजाना

अब बात करते हैं गुजरे साल 2024 में आयकर विभाग अंतिम और सबसे बड़ी कार्रवाई की। जिसमें आयकर विभाग और लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए काली कमाई का खजाना खोज निकाला था। भोपाल के जंगल में खड़ी लावारिस कार से 52 किलो सोना मिला तो वहीं 11 करोड़ केश भी जब्त किया गया। वे मध्यप्रदेश परिवाहन विभाग का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा करोड़पति निकला है। सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन गौर पर लोकायुक्त छापे के दौरान बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज मिले। नगद राशि और सोना, चांदी, महंगे आइटम, जमीन के दस्तावेज जब्त किये गये। जिसकी अनुमानित कीमत 300 करोड़ से अधिक आंकी गई है। भोपाल में लोकायुक्त की छापेमारी के दौरान परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से 40 किलो चांदी और नोटों के बंडल भी बरामद किये गये थे। इस तरह मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापामारी कर एक बड़े काले धन के नेटवर्क का पर्दाफाश किया था।

Post Views: 451
Tags: #19 kg gold#First major action of Income Tax Department in 2025#Two BJP leaders
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version