Monday, September 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव…मिल्कीपुर किसकी मिल्कियत, जानें कौन रहा अब तक विजेता…किस दल ने मारी बाजी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
By-election on Milkipur assembly seat of Ayodhya district of Uttar Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट इस सीट पर 5 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। मिल्कीपुर सीट पर कब कौन रहा विजेता और क्या है सीट के सियासी समीकरण। जानेंगे विद्वानों से सब कुछ। इस चुनाव में सभी पार्टियां जातीय समीकरण साधने की कोशिश में लगी हैं। आखिर क्यों यूपी की हॉट सीट बनी मिल्कीपुर ? और क्या कहता है सीट का जातीय समीकरण।

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को मिल्कीपुर में उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है। वहीं 8 फरवरी को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही यह सीट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैजाबाद से सपा सासंद अवधेश प्रसाद इस सीट से विधायक थे। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और अब सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पहले सुन लेते है मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी सपा क्या कह रही है।

Related posts

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026
Escalating Houthi attacks Pakistan russia to Tehran and Iran Trump card

हूती का बढ़ता हमला, पाकिस्तान की तेहरान दौड़ और ईरान का ट्रंप कार्ड

September 20, 2026

इससे पहले नवंबर 2024 में यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 7 सीटों पर बीजेपी, जबकि दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। करहल और सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने झंडा फहराया था तो बाकी सात सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी थी। वहीं मिल्कीपुर उपचुनाव कोर्ट में डाली गई एक याचिका की वजह से टल गई थी। वहीं याचिका वापस लेने के बाद अब मिल्कीपुर में उपचुनाव होने जा रहा है। हम पहले ये जान लेते है कि इस सीट पर कब कौन विजेता रहा है।

  • 1967- रामलाल मिश्र, कांग्रेस
  • 1969- हरिनाथ तिवारी,भारतीय जनसंघ
  • 1974- धरम चंद्र, कांग्रेस
  • 1977- मित्रसेन यादव,CPI
  • 1980- मित्रसेन यादव,CPI
  • 1985- मित्रसेन यादव,CPI
  • 1989- बृज भूषण मणि त्रिपाठी,कांग्रेस
  • 1991- मथुरा प्रसाद तिवारी, CPI
  • 1993- मित्रसेन यादव, CPI
  • 1996- मित्रसेन यादव, CPI
  • 1998 (उपचुनाव)- राम चन्द्र यादव,सपा
  • 2002- आनंद सेन यादव,सपा
  • 2004(उपचुनाव)- राम चन्द्र यादव,सपा
  • 2007- आनंद सेन यादव,बसपा
  • 2012- अवधेश प्रसाद,सपा
  • 2017- बाबा गोरखनाथ,बीजेपी
  • 2022- अवधेश प्रसाद,सपा

एक नजर उन बिन्दुओं पर भी डाल लेते हैं कि क्या कह रहे है 2022 और 2017 के चुनाव परिणाम।

  • 2022 चुनाव परिणाम
  • जीते- अवधेश प्रसाद, सपा
  • हारे- बाबा गोरखनाथ, बीजेपी
  • सपा को मिले- 1,03,905 वोट
  • सपा वोट%- 47.99
  • बीजेपी को मिले-90,567
  • बीजेपी वोट %- 41.83
  • जीत-हार का मार्जिन- 13,338

2017 चुनाव परिणाम

  • जीते- बाबा गोरखनाथ, बीजेपी
  • हारे- अवधेश प्रसाद, सपा
  • बीजेपी को मिले- 86,960 वोट
  • बीजेपी वोट%- 42.2
  • सपा को मिले-58,684
  • सपा वोट %- 29.4
  • जीत-हार का मार्जिन- 28,276

2012 चुनाव परिणाम

  • जीते- अवधेश प्रसाद, सपा
  • हारे- पवन कुमार, बसपा
  • सपा को मिले- 73,803 वोट
  • सपा वोट%- 42.3
  • बसपा को मिले-39,566
  • बसपा वोट %- 22.6
  • जीत-हार का मार्जिन- 34,237

मिल्कीपुर के उपचुनाव में जातीय समीकरणों की अहम भूमिका रहने वाली है। बता दें कि मिल्कीपुर में कुल 3,40,820 मतदाता हैं। जातिय समीकरणों की बात करें तो यादव-पैसठ हजार, पासी- 60 हजार, ब्राह्मण- 50 हजार, गैर-पासी दलित- 50 हजार, मुस्लिम- 35 हजार, ठाकुर समाज – 25 हजार, चौरसिया- 15 हजार और वैश्य- 12 हजार हैं।

मिल्कीपुर विस सीट, जातिगत समीकरण

  • यादव- 65 हजार
  • पासी- 60 हजार
  • ब्राह्मण- 50 हजार
  • मुस्लिम- 35 हजार
  • ठाकुर- 25 हजार
  • गैर-पासी दलित- 50 हजार
  • चौरसिया- 15हजार
  • वैश्य- 12 हजार

आधा दर्जन मंत्रियों को जिम्मेदारी

मिल्कीपुर सीट जिताने की जिम्मेदारी जिन लोगों को दी गई है। उसमें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, आयुष एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री डॉ.दयाशंकर सिंह दयालु, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और सतीश शर्मा को यह सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी लगातार इस विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर इस सीट को जिताने के लिए तैयारी करेंगे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Milkypur by-election#Uttar Pradesh news 2025 #Milkipur assembly seat of Ayodhya
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version