Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी करेंगे NRI सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन,अफगानिस्तान का वादा…उसकी धरती पर नहीं होंगी भारत विरोधी गतिविधियां,तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी करेंगे एनआरआई सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन

ओडिशा के भुवनेश्वर में आठ जनवरी से तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसमें दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान ही नहीं भारत के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी आज 9 जनवरी को ओडिशा के भुवनेश्वर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान ही नहीं भारत के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर जोर दिया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भुवनेश्वर दौरा
  • 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
  • 10 जनवरी तक चलेगा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

अफगानिस्तान का वादा…उसकी धरती पर नहीं होंगी भारत विरोधी गतिविधियां

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री इन दिनों दुबई के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दुबई में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद यह अफगानिस्तान की सरकार के साथ भारत की पहली उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता है। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों से लेकर क्षेत्रीय विकास तक कई तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किये गये एक बयान में कहा गया कि इस दौरान अफगानिस्तान में भारत की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के साथ निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच विकास परियोजनाओं पर विचार करने की जरूरत ही नहीं पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में मदद पर भी चर्चा की गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

  • भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत की खबर
  • भगदड़ में 150 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
  • टोकन लेने के दौरान मची भगदड़
  • टोकन लेने के दौरान थे 4 हजार लोग
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

सीएम योगी लेंगे महाकुंभ की तैयारियों का जायजा

आज प्रयागराज जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत की इसी माह 13 जनवरी से हो रही है। इसे यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। योगी सरकार की कोशिश है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधाओं का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं महाकुंभ की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज गुरुवार को एक बार फिर प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे उत्तरप्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये तक की आर्थिक वृद्धि होने की भी उम्मीद है। सीएम योगी ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व कर रहा है।

कोचिंग नगरी कोटा में मप्र के छात्र ने की खुदकुशी

राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामले थम नहीं रहे हैं। दो थाना इलाकों में 24 घंटे में कोचिंग के छात्र ने आत्महत्या कर ली।बता दें कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अंबेडकर नगर में पीजी के रूप में रहने वाले कोचिंग छात्र ने खुदकुशी कर ली। सीआइ मुकेश मीणा के अनुसार मृतक छात्र अभिषेक लोधा अंबेडकर नगर में जेईई की तैयारी कर रहा था। जो मध्यप्रदेश के गुना का रहने वाला था। आत्महत्या के बाद छात्र काशव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मप्र भाजपा के जिलाध्यक्षों पर दिल्ली में मंथन

  • जिलों में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव गुटबाजी में उलझा
  • चयन में गुटबाजी के कारण हो रही देरी
  • पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति नहीं
  • जिला अध्यक्षों के लिए केंद्रीय नेतृत्व का हस्तक्षेप
  • प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री दिल्ली पहुंचे
  • भोपाल, सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में फंसा पेंच

मप्र में लाड़ली बहना योजना से हटेंगे नाम

  • 60 की उम्र पार कर चुकीं महिलाओं के हटेंगे नाम
  • 20 वीं किस्त में 1.26 करोड़ ही रहेंगी पात्र
  • 1 लाख 63 हजार महिलाओं के नाम कटेंगे
  • महिला और बाल विकास विभाग ने किया अपात्र
  • 60 वर्ष पार महिलाओं को किया अपात्र घोषित

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी बैठक आज

  • छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन लेंगे बैठक
  • सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बैठक
  • प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महामंत्री रहेंगे मौजूद
  • कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी बैठक
  • भाजपा के सभी विधायक बैठक में होंगे शामिल
  • बैठक में भाजपा के 10 सांसद होंगे शामिल
  • नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव पर चर्चा संभव
  • मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद हो सकती है तेज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा

  • रायपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर सीएम
  • कुशाभाऊ ठाकरे परिषर पहुंचेंगे सीएम साय
  • सीएम विष्णु देव साय बीजेपी की बैठक में होंगे शामिल
  • दोपहर 2:40 को बिलासपुर के लिए होंगे रवाना
  • 3:15 बजे आयोजित ‘चलिहो महोत्सव’ में करेंगे शिरकत
  • 4:50 को रायपुर के लिए रवाना होंगे सीएम साय

MP ATS की गिरफ्त से भागा युवक होटल की तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

मध्य प्रदेश ATS की हिरासत से भागने वाला एक युवक होटल तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ATS की टीम ने उसे गुरुग्राम से साइबर क्राइम के एक मामले में चार युवकों के साथ हिरासत में लिया था। टीम उससे एक होटल में पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान युवक ने वहां से भागने की कोशिश की। हालांकि वो होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। ऐसे में जब एटीएस की टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर लिया ठंड ने यू टर्न

  • पहाड़ाी क्षेत्र में चल रही बर्फीली हवा के कारण बढ़ी ठंड
  • मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम 1.6 डिग्री तापमान दर्ज
  • राजगढ़ में सबसे कम तापमान किया गया दर्ज
  • हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री तापमान
  • शाजापुर में रात का तापमान 2 डिग्री तापमान
  • सीहोर में 2.7 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में तीव्र शीतलहर
  • रतलाम, सिवनी और नीमच में भी शीतलहर का प्रभाव
  • सबसे कम दृश्यता 100 मीटर ग्वालियर एयरपोर्ट पर रही
Post Views: 438
Tags: #Mahakumbh 2025#NRI conference#Sangam city Prayagraj#Tirupati Temple #Tirupati temple stampedePM Narendra ModiUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version