Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अनुप्रिया और आशीष पटेल की नड्डा से मुलाकात के मायने…यूपी सरकार पर पति पत्नी ने लगाए थे कई आरोप…मंत्री रहते हुए यूपी STF से खतरा क्यों …?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 5, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
NDA BJP ally party Apna Dal Anupriya Patel UP government minister Ashish Patel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने यूपी सरकार में मंत्री और अपने पति आशीष पटेल ने बीजेपी अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। बता दें उत्तर प्रदेश सरकार में चल रहे रस्साकसी के बीच यह मुलाकात खासी अहम माना जा रही है। बता दें दो दिन पहले ही अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल ने यूपी सरकार पर हमला बोला था। कई आरोप दोनों ने लगाये थे। आरोप लगाया था कि जानबूझकर उन्हें उत्तरप्रदेश के अधिकारियों द्वारा फंसाया जा रहा है।

  • उत्तर प्रदेश बीजेपी में रस्साकसी जारी
  • जेपी नड्डा से की अनुप्रिया और आशीष पटेल ने मुलाकात
  • आशीष ने यूपी सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
  • एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है अपना दल
  • अपना दल की नेता हैं अनुप्रिया पटेल
  • यूपी सरकार में मंत्री हैं उनके पति आशीष पटेल
  • सीएम योगी से मिले मंत्री आशीष पटेल
  • विवाद के बाद पहली मुलाकात
  • मंत्री आशीष पटेल की विवाद के बाद पहली मुलाकात
  • मंत्री पटेल ने मंच से किसे दी धमकी?

अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को सोशल साइट पर जेपी नड्डा के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में आयोजित मंथन शिविर में शामिल होकर पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक समग्र और प्रगतिशील भारत की योजना पर मंथन का अवसर मिला।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केन्द्रीय मंत्री नड्डा से मुलाकात के बाद अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया लिखा कि मुलाकात के अवसर पर वरिष्ठ नीति निर्माताओं और कार्यान्वयन एजेंसियों ने कई अहम विषयों पर गहन चर्चा की। जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र को और अधिक सुलभ, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। यह मंथन देश के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक
सशक्त और उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम योगी से की थी आशीष ने मुलाकात

बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने भी पिछले दिनों सीएम योगी से मुलाकात की थी। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में सीएम योगी ने आशीष पटेल से कहा था कि वे मीडिया में अनाप-शनाप बयान न दें। सीएम से हुई मुलाकात के बाद मंत्री आशीष पटेल दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे। जहां उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी।

यूपी एसटीएफ पर लगाए आशीष ने आरोप

बता दें कि दो दिन पहले यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स पर उनके खिलाफ साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया था। इतना ही नहीं आशीष ने एजेंसी से अपनी जान को खतरा होने का भी आरोप लगाया था। मंत्री पटेल ने आशंका जताते हुए कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा लिए गए फैसलों की सीबीआई जांच के आदेश दे सकते हैं।

मंत्री की भाभी ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

दरअसल मंत्री आशीष पटेल का यह बयान और आरोप उनकी भाभी और समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाली सिराथू से विधायक अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल द्वारा विभागीय पदोन्नति में सेवा नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाये जाने के कुछ दिन बाद आया था। पल्लवी पटेल ने राज्य भर में विभाग अध्यक्षों के 250 पदों पर पदोन्नति में अनियमितता के साथ भ्रष्टाचार का आरोप तकनीकी शिक्षा विभाग पर लगाया था।

Post Views: 531
Tags: #Apna Dal Anupriya Patel#minister Ashish Patel#NDA-BJPup government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version