Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: सिडनी में टीम इंडिया की हार…ऑस्ट्रेलिया ने BGT 3-1 से की अपने नाम,प्रधानमंत्री मोदी आज करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ,भारत के दौरे पर अमेरिका के NSA सुलिवन

DigitalDesk by DigitalDesk
January 5, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सिडनी में टीम इंडिया की हार…ऑस्ट्रेलिया ने BGT 3-1 से की अपने नाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीत ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया था। जिसमें रविवार को मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर ली। बता दें टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में केवल 185 रन ही बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी दूसरी पारी 181 रन पर ही सिमट गई। वहीं टीम इंडिया ने दूसरी पारी में भी महज 157 रन ही बनाए। ऑस्ट्रेलिया के सामने उसने 162 रन का लक्ष्य रखा। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

प्रधानमंत्री मोदी आज करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आज रविवार 5 जनवरी को विधानसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करने वाले हैं। पीएम मोदी यहां नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वे साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन का सफर भी करेंगे।
पीएम मोदी जापानी पार्क से इस का आगाज करेंगे। रैली के जरिए पीएम लोगों को विकास की कई सौगातें भी देंगे। बता दें इसी पार्क से पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भी प्रचार का आगाज किया था। जिसके बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सात पर जीत दर्ज की थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दो दिनी भारत दौरे पर अमेरिका के NSA सुलिवन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन आज से दो दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। 5 और 6 जनवरी को भारत का वे दौरा करेंगे। इस दौरान जेक सुलिवन भारत के एनएसए अजीत डोभाल और भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर
के साथ मीटिंग करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसा, दोनों देशों के एनएसए अपनी बैठक के दौरान रक्षा के साथ अंतरिक्ष और रणनीतिक प्रौद्योगिकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही चीन के बांध प्रोजेक्ट और हिंद-प्रशांत व उससे परे साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर भी अहम चर्चा होगी। बता दें अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी एनएसए का भारत दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान जेक सुलिवन दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का भी दौरा करेंगे। जहां वे युवा भारतीय उद्यमियों से मिलकर चर्चा करेंगे।

घने कोहरे की चादर में देश का आधा हिस्सा

उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वोत्तर समेत देश के करीब आधे हिस्से को घने कोहरे की चादर ने अपने ढक लिया है। लगातार दूसरे दिन अधिकांश क्षेत्रों में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं शीतलहर और घने कोहरे के चलते सड़क यातायात से लेकर ट्रेन और हवाई सेवाएं तक प्रभावित नजर आ रही हैं। यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गईं है। दिल्ली में उतरने वालीं करीब 19 उड़ानों को खराब मौसम के चलते डायवर्ट करना पड़ा। वहीं करीब 400 से ज्यादा उड़ानों के आवागमन में देरी की वजह भी बिगड़ता मौसम बना। रेलवे के अनुसार पूरे उत्तर भारत में करीब 200 ट्रेन देरी से चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ऐसा ही घना कोहरा छाए रहने के साथ पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर में आज रविवार 5 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में हवा में बढ़ी ठंडक

  • शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक
  • 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा कोहरे का असर
  • 6-7 जनवरी के बाद होगी न्यूनतम वृद्धि
  • 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है
  • भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तापमान कम
  • न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे किया दर्ज
  • 15 जनवरी तक भोपाल में कड़ाके की ठंड का दौर

पीथमपुर मुद्दे पर MP हाईकोर्ट में जनहित याचिका

  • सरकार मांगेगी कचरा जलाने के लिए समय
  • नागरिक उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष ने दायर की याचिका
  • जबलपुर के डॉ.पीजी नाजपांडे और रजत भार्गव ने की दायर
  • सोमवार को MP हाईकोर्ट में याचिका की होगी सुनवाई
  • कोर्ट के आदेश के बाद कचरे का किया जा रहा निष्पादन

सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यक्रम

  • उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
  • ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथॉन दौड़ में सहभागिता
  • 9:30 बजे विक्रमशिला विश्वविद्यालय में संगोष्ठी
  • डेयरी टेक्नोलॉजी के संदर्भ में संगोष्ठी
  • सुबह 10:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे सीएम
  • वीसी से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण हेतु करेंगे फ्लैग ऑफ
  • शिक्षकों के प्रथम दल सिंगापुर करेगा प्रस्थान
  • 11:55 पर चामुंडा माता मंदिर पहुंचेंगे सीएम
  • 2:55 पर सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान पहुंचेंगे
  • अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में होंगे शामिल
  • हेलीपैड आर्टस एवं कॉमर्स कॉलेज इंदौर भी पहुंचेंगे
  • कॉलेज में ड्रोन सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीएम
  • शाम 7 बजे इंदौर से भोपाल के लिए सीएम होंगे रवाना
Post Views: 308
Tags: #Australia BGT won the series#Delhi Assembly Election 2025#India and Australia # Australia won the five-match test seriesPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version