Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली में बीजेपी ने जारी की 29 नामों की अपनी पहली सूची… केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा…जानें कौन हैं प्रवेश वर्मा… क्या है नई दिल्ली सीट पर चुनावी तैयारी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 4, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi BJP releases its first list of 29 names Pravesh Verma in front of Kejriwal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में विधानसभा चुनावों का शंखनाद कभी भी हो सकता है। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसमें 29 प्रत्याशियों के नाम में प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है। जिन्हें नई दिल्ली सीट पर बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। अब तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट भी आ चुकी है। ऐसे में दिल्ली चुनावों के लिए बीजेपी ने भी पहली सूची जारी कर तैयारी शुरु कर दी है। बता दें नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दे दिया है। वहीं बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को यहां से अपना प्रत्याशी बनाकर केजरीवाल की परेशानी बढ़ा दी है।

  • दो पूर्व सीएम के बेटों से होगा केजरीवाल का मुकाबला…!
  • पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं प्रवेश वर्मा
  • 2014 में पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद चुने गये
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में आप के योगेंद्र शास्त्री को हराया
  • प्रवेश की छवि हिदूंवादी नेता की है
  • जन्मतिथि 07 नवम्बर 1977
  • पार्टी भारतीय जनता पार्टी
  • पद पूर्व सांसद
  • परिवार पत्नी श्रीमती स्वाति सिंह, एक पुत्र, दो पुत्री
  • शैक्षणिक योग्यता एमबीए
  • प्रवेश वर्मा की शादी स्वाति सिंह से हुई है
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी हैं स्वाति सिंह

खबरें थी कि बीजेपी इस बार अरविंद केजरीवाल के सामने किसी बड़े चेहरे को उतार सकती है। इस बड़े चेहरे के तौर पर बीजेपी प्रवेश वर्मा को टिकट दे दिया गया है। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साहिब सिंह वर्मा 1996 से 1998 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली की राजनीति का एक चर्चित चेहरा भी माने जाते हैं। पिछले कई दिनों से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उन्होंने मोर्चा भी खोल रखा है। प्रवेश की छवि हिदूंवादी नेता की है। ऐसे में बीजेपी को उम्मीद है कि प्रवेश वर्मा के चेहरे पर केजरीवाल को टक्कर दे सकता है।

Related posts

12 जून को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नई कीमतें देखें।

Petrol-Diesel Rate Today : जाने आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है पेट्रोल और डीजल 

June 14, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:कॉन्गो में बढ़ा इबोला का खतरा….भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन आज…तेलंगाना में महसूस हुए भूकंप के झटके

June 14, 2026

केजरीवाल पर साधा प्रवेश ने निशाना

बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने साफ तौर से कहा है कि वे नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। प्रवेश वर्मा ने कहा जनता की समस्या को सुन रहे हैं, कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में कोई काम नहीं किया। वे 11 साल से यहां से विधायक हैं, लेकिेन क्षेत्र में जन समस्याएं खत्म नहीं हुईं। वर्मा ने दावा किया वे चुनाव जीतेंगे। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा हमें लगता है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लडेगें। राजधानी में बढ़ते क्राइम के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली पुलिस क्राइम के खिलाफ कारवाई करती है। केजरीवाल जी बांग्लादेशियों को बचा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे घमकी आ रही है। दिल्ली का माहौल आम आदमी पार्टी खराब कर रही है।

प्रवेश वर्मा के सामने विरासत को बढ़ाने की चुनौती

विधानसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली में पोस्टरबाजी और सोशल मीडिया पर बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा स्वयं को जिस तरह से पेश कर रहे हैं। उससे लोग उन्हें पहले से ही नई दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार के रुप में देख रहे थे। बता दें कि प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। लिहाजा उनके सामने भी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष योगेंद्र शास्त्री को हराया था। इसके बाद मई 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से चुने गये। 1 सितम्बर 2014 से शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी रहे। 1 सितम्बर 2014 से वे संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते संबंधी संयुक्त समिति के साथ ही परामर्शदात्री समिति शहरी विकास के अलावा आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के सदस्य भी रह चुके हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 539
Tags: #Delhi BJP releases first list #BJP 29 name#Pravesh Verma
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version