Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

कुमार विश्वास के व्यंगवाण से क्यों घायल हुई सियासत…जानें सोनाक्षी के बाद सैफ और करीना पर क्या बोले विश्वास

DigitalDesk by DigitalDesk
January 4, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Country famous poet and Ram Katha Marmagya Kumar Vishwas Saif Ali Khan Kareena Kapoor Taimur Ali Khan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कवि कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम में एक फिल्म अभिनेता के पुत्र के नाम पर आपत्ति जताई। जिस पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कवि कुमार के आपत्ति पर करेंगे चर्चा और जानने की कोशिश करेंगे की कवि की बात पर समाजवादी पार्टी को मिर्ची क्यों लगी है। देश के प्रसिद्ध कवि और रामकथा मर्मज्ञ कुमार विश्वास की एक टिप्पणी ने एक बार फिर नए सियासी विवाद को जन्म दे दिया है। कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर का नाम लिए बगैर ही उनके बच्चे का नाम तैमूर रखने पर जमकर निशाना साधा। कुमार विश्वास ने कहा इतने नाम पड़े हैं। कुछ भी रख लेते, लेकिन जिस लंगड़े ने बाहर से आकर हमारे देश में मां-बेटियों संग दुष्कर्म किया। वही लफंगा मिला था अपने बच्चे का नाम रखने के लिए? बता दें इससे पहले भी कवि कुमार विश्वास ने बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना निशाना साध चुके हैं।

  • कवि पर कोलाहल …!
  • कुमार विश्वास का मायानगरी पर प्रहार!
  • मायानगरी को कुमार का विश्वास भरा संदेश
  • नाम लिए बगैर साधा ‘नाम’ पर निशाना!
  • सोनाक्षी के बाद निशाने पर सैफ और करीना
  • कुमार विश्वास ने बच्चे को लेकर की करारी चोट
  • कहा-आताताई के नाम पर ‘पुत्र’ का नाम क्यों?
  • कुमार विश्वास पर सपा का हमला!
  • सपा बोली- बहुत घटिया बात
  • ‘सितारों का राजनीति से लेना-देना नहीं’

उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए फिल्म अभिनेता सैफ़ अली खान के बेटे तैमूर का जिक्र किया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आखिर ऐसा क्या कहा कवि ने की समाजवादी पार्टी बिलबिला उठी।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:तेल की कीमतों पर लगाम की कोशिश…अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1300 से अधिक..

March 10, 2026
Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026

दरअसल मुरादाबाद में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में कवि कुमार विश्वास ने कहा माया नगरी में बैठने वाले लोगों को ये समझना पड़ेगा देश क्या चाहता है। अब ये नहीं चलेगा लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हमसे लोगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरोइन हम बनायेंगे। हीरो हम बनायेंगे। तुम्हारी लेकिन तीसरी शादी से जो औलाद पैदा होगी। उसका नाम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी लंगड़े के नाम पर रखोगे।

देश अब जाग चुका है, अब यह कभी नहीं सोएगा

सैफ-करीना पर जमकर निशाना साधने के अलावा कवि कुमार विश्वास ने यूपी के संभल मामले को लेकर भी टिप्पणी की और संभल के बहाने उन्होंने कहा उन्हें ये किसने सिखाया था कि मंदिर तोड़ें। वहां मस्जिद बनाएं। कवि ​कुमार विश्वास ने कटाक्ष करते हुए कहा मस्जिदें तुमने बनाई मंदिरों को तोड़कर। क्या मस्जिदें बन नहीं सकती थी, मंदिरों को छोड़कर। वे यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा 75 साल बाद अब यह देश जाग चुका है। यह देश अब कभी नहीं सोएगा। चाहे किसी की भी सरकार आए।

समाजवादी पार्टी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

कवि कुमार विश्वास के इस बयान पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के उग्र विंग है। अपनी राजनैतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिये अनाप शनाप बातें कर रहे हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता बहुत घटिया बात है। जिन फिल्मी सितारों को राजनीति से लेना देना नहीं। उनके बच्चों को घसीट रहे हैं।

Post Views: 549
Tags: #famous poet Kumar Vishwas#Kareena Kapoor Khan#Saif Ali Khan#Taimur Ali Khan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version