गावस्कर ने पंत को ‘On Air’ लगाई फटकार..
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में जब भारतीय टीम मुश्किल स्तिथि में थी और भारत को जरुरत थी एक अच्छी साझेदारी की ,उस समय क्रीज़ पर ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा थे। ऋषभ पंत 36 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे थे और अच्छे लय में दिख रहे थे। लेकिन फिर उन्होंने एक बहुत हो साधारण गेंद पर अजीबो गरीब शॉट खेल अपना विकेट गवा दिया। दरअसल मेलबर्न टेस्ट में जब भारत पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा था, तब एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर ऋषभ पंत ने अपना विकेट फेंक दिया। पंत ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद और बल्ले का सही ढंग से संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधे ऊपर चली गई। डीप थर्ड मैन पर खड़े नेथन लॉयन ने कोई गलती नहीं की और एक आसान सा कैच पकड़ लिया। और भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत में ही विकेट गवा दिया। ऋषभ पंत का आउट होने का तरीका पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गकस्कार को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। विकेट गिरने के समय सुनील गावस्कर हर्षल भोगले के साथ ABC स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे थे। गावस्कर ने अपने शब्दों को नहीं छुपाया और पंत की लापरवाही के लिए उन्हें ऑन एयर फटकार लगाई। गावस्कर ने गुस्से में कहा, ‘स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड। वहां दो फील्डर हैं और आप फिर भी ऐसा करते हो। आप पिछला शॉट मिस कर चुके थे और देखो आप कहां कैच आउट हुए हो। आप डीप थर्ड मैन पर कैच आउट हुए हो। यह अपना विकेट फेंकना है।’




