Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सनकी सीरियल किलर….वो कुकर्म और हत्या के बाद शव के पैर छू कर मांगता था माफी…अब तक 11 लोगों उतार चुका है मौत के घाट….क्या आप भी देते हैं किसी को लिफ्ट…तो हो जाएं सावधान…!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 26, 2024
in मुख्य समाचार, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Punjab Police recently arrested such an eccentric serial killer
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों एक ऐसे सनकी सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। जिसने राज्य के तीन जिलों में पिछले 18 महीने में 11 लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान 33 साल के राम स्वरूप ​​सोढ़ी के तौर पर हुई है। राम स्वरुप पंजाब के होशियारपुर जिले के चोरा गांव का रहने वाला है जो अपने टारगेट की हत्या के बाद वो उसके शव से माफ़ी मांगता था। इसके साथ ही क्रूरता का भी उसका खेल जारी रहता था।

  • पंजाब पुलिस ने पकड़ा सनकी सीरियल किलर
  • कुकर्म और हत्या के बाद शव की पीठ पर लिख देता था ‘धोखबाज’
  • हत्या के बाद शव से मांगता था माफी
  • 18 माह में 11 लोगों उतार चुका है मौत के घाट

लिफ्ट मांगकर बनाता था संबंध

आरोपी ने पूछताछ के दौरान सेक्स वर्कर के तौर पर काम करने की बात कबूल की है। पंजाब पुलिस की ओर से मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में उसके द्वारा किए गए सभी अपराध सामने आ गए। आरोपी जिस तरह से हत्याएं करता था वह पैटर्न काफी भयावह था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि सेक्स वर्कर के तौर पर काम करते हुए, वो रात में सूनसान सड़क पर मिलने वाले लोगों से लिफ्ट मांगता था। इसके बाद उनसे पैसे की शर्तों पर बातचीत करता था, उनके साथ संबंध भी बनाता था।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

इस बीच यदि पैसों के भुगतान को लेकर कोई विवाद होता था, तो अक्सर स्थिति हिंसा तक जा पहुंचती थी। इस दौरान आरोपी ने अधिकांश लोगों को मफलर से गला घोंटकर मार डाला। जबकि कुछ लोगों पर वो सिर पर वार करता था। इतना ही नहीं हत्या के बाद राम स्वरुप अजीबोगरीब तरीके से मृतक के पैर छूकर और उनकी पीठ पर “धोखेबाज़” लिखता था और माफ़ी मांगता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि वह अक्सर अपने कामों के दौरान नशे में रहता था। इसके कारण सभी अपराधों को याद नहीं रख पाता था।

मफलर को बनाया हथियार और गला घोंट दिया

पुलिस के समने अपने कबूलनामे में आरोपी राम स्वरुप सोढ़ी ने बताया कि किस तरह वो अक्सर शराब के नशे में लोगों की हत्याएं कर देता था। एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि उसने एक मैकेनिक से इंटिमेट होने के बदले 150 रुपये मांगे। इस पर बातचीत की, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट और फिर हिंसा हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हालांकि मैकेनिक ने ही पहले उस पर जोरदार हमला किया। उस पर डंडे बरसाए थे। इसके चलते बदले में उसने अपने मफलर से मैकेनिक का गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने संबंध बनाए और बाद में शव से माफ़ी मांगी। पुलिस की अब तक की जांच से सह पता चला कि आरोपी की निजी ज़िंदगी बेहद उथल-पुथल से भरी हुई थी। विवाहित होने के साथ ही वह तीन बच्चों का पिता है। लेकिन उसके परिवार को दो साल पहले उसके Bisexual होने की जानकारी लगी तो उसे परिवार से अलग कर दिया था। इस घटना के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, वह स्वछंद होकर वारदातों को अंजाम देनेे लगा।

अब 11 हत्याएं कबूल कीं

आरोपी सोढ़ी को 18 अगस्त 2024 में भी हिरासत में लिया गया था। मोदरा टोल प्लाजा पर 37 साल के चाय बेचने वाले मनिंदर सिंह की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 10 अन्य लोगों की भी हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस की जांच में अब तक इनमें से करीब पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ मामलों की पुष्टि के लिए जांच अब भी जारी है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 683
Tags: # #arrested one such crazy serial killerPunjab Police
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version