Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

इसलिए हैं दुनिया के सबसे अमीर भगवान तिरुपति बालाजी 

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2022
in स्पेशल
0
इसलिए हैं दुनिया के सबसे अमीर भगवान तिरुपति बालाजी 

world richest lord tirupati balaji

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानिए कितने टन सोना है और कितनी संपत्ति

जब भी हिन्दू पूजा स्थालों और मंदिरों की संपत्ति की चर्चा होती है तब भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर का उल्लेख जरुर होता है। क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर हिंदू पूजा स्थलों में से एक है भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर है। दुनिया के सबसे अमिर तिरुपति बालाजी निकाय तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने मंदिर की संपत्ति का ब्यौरा जारी किया है।

मंदिर प्रबंधन ने जारी किया श्वेत पत्र

देवस्थानम की ओर से शनिवार को श्वेत पत्र जारी किया। जिसमें बताया गया कि मंदिर का करीब 5300 करोड़ का 10.3 टन सोना और 15938 करोड़ नकद राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा है। मंदिर की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ की है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

इस तरह हुई सोना और नकद में वृद्धि

ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी की माने तो वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने इन्वेस्टमेंट गाइडलाइंस को मजबूत किया था। 2019 में कई बैंकों में 13025 करोड़ नकद था। जो बढ़कर 15938 करोड़ हो गया है। पिछले तीन सालों की इन्वेस्टमेंट में 2900 करोड़ की वृद्धि हुई है। वहीं ट्रस्ट के शेयर किए गए बैंक वाइस इन्वेस्टमेंट में 2019 में टीटीडी के पास 7339.74 टन सोना जमा था जो पिछले तीन साल में 2.9 टन बढ़ गया।

फंड इन्वेस्ट करने का दावा

टीटीडी ने कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया। जिसमें दावे किए जा रहे थे कि ट्रस्ट के चेयरमैन और बोर्ड ने फंड आंध्र प्रदेश सरकार की सिक्योरिटीज पर इन्वेस्ट किया है। टीटीडी ने कहा कि ऐसा नहीं किया गया। बल्कि बचे हुए फंड को शेड्यूल्ड बैंकों में इन्वेस्ट किया जाता है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि श्रीवारी के भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के झूठे प्रचार पर विश्वास न करें। बैंकों में जमा किया गया नकद और सोने का इन्वेस्टमेंट बहुत ही पारदर्शी और सही तरीके से किया जाता है।

7 हजार 123 एकड़ में फैली 960 संपत्ति

दान के मामले में भी तिरुमला तिरुपति मंदिर सबसे अमिर है। मंदिर के पास अलग अलग जगहों पर 7 हजार 123 एकड़ में फैली कुल 960 संपत्ति हैं। यहां चांदी से लेकर कीमती पत्थर, सिक्के, कंपनी के शेयर और प्रॉपर्टी जैसी चीजें भी दान की जाती हैं।

भव्यता और सुंदरता के लिए भी मशहूर

दक्षिण भारत के सभी मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए भी मशहूर हैं। लेकिन तिरुपति बालाजी मंदिर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। तिरुपति बालाजी का मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है। इस मंदिर को भारत का सबसे धनी मंदिर माना जाता है। यहां पर प्रतिदिन करोड़ों रुपए का दान आता है। इसके अलावा भी बालाजी मंदिर से जुड़ी कई बातें ऐसी हैं।सबसे अनोखी है।

बाल किये जाते हैं दान

मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने मन से सभी पाप और बुराइयों को यहां छोड़ जाता है। उसके सभी दुख देवी लक्ष्मी दूर कर देती हैं। इसलिए यहां अपनी सभी बुराइयों और पापों के रूप में लोग अपने बाल छोड़ जाते हैं। अमूमन मंदिरों में भगवान को चढ़ाने के बाद तुलसी पत्र प्रसाद के रूप में भक्तों में बांट दिया जाता है। दूसरे वैष्णव मंदिरों की तरह यहां पर भी भगवान को प्रतिदिन तुलसी पत्र चढ़ाया तो जाता है, लेकिन उसे भक्तों को प्रसाद के रूप में नहीं दिया जाता। बताते हैं कि पूजा के बाद तुलसी पत्र को मंदिर परिसर में मौजूद कुएं में डाल दिया जाता है।

शेषनाग के सात फनों का प्रतीक हैं चोटियां

यह मंदिर मेरूपर्वत के सप्त शिखरों पर स्थापित है।  इसकी सात चोटियां शेषनाग के सात फनों का प्रतीक कही जाती हैं। इन चोटियों को शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरुड़ाद्रि, अंजनाद्रि, वृषटाद्रि, नारायणाद्रि और व्यंकटाद्रि कहा जाता है। इनमें से व्यंकटाद्रि नाम की चोटी पर भगवान विष्णु विराजित हैं। इसी वजह से उन्हें व्यंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है।

Post Views: 365
Tags: Balaji Nikaya Tirumala Tirupati Devasthanamhindu worshipLord Tirupati BalajiWorld's richest lord Tirupati Balaji
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version