Monday, June 16, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home कृषि

पीएम मोदी देंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात…बुझेगी बुंदेलखंड की प्यास…किसानों को परियोजना से आस

DigitalDesk by DigitalDesk
December 24, 2024
in कृषि, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone of Ken Betwa Link Project Bundelkhand Kisan Project
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से ‘नदी जोड़ो परियोजना’ के तहत केन-बेतवा लिंक की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर छतरपुर जिले के खजुराहो आने वाले हैं। यहां पीएम मोदी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। पीएम के प्रवास के पहले एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से बुधवार 25 दिसंबर को बुंदेलखण्ड की समृद्धि और विकास का नया अध्याय प्रारंभ होगा। बुंदेलखण्ड अंचल के दस जिलों के आठ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसके साथ ही करीब 40 लाख से अधिक आबादी को पेयजल मिलेगा।

  • पीएम मोदी रखेंगे केन-बेतवा लिंक की आधारशिला
  • 40 लाख से अधिक आबादी को पेयजल मिलेगा
  • अटलजी की जयंती पर मिलेगी एमपी को सौगात

डॉ.मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा यह मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात देने आ रहे हैं। यह परियोजना नदी जोड़ो अभियान का एक बड़ा स्वरूप बनेगी। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर मध्यप्रदेश पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन करता है। दरअसल केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना भूमिगत दाबयुक्त पाइप सिंचाई प्रणाली अपनाने वाली देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश के बुंदलखंड अंचल के छतरपुर और पन्ना जिले में स्थित केन नदी पर किया जा रही है। परियोजना के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई और 2.13 किलोमीटर लंबाई के दौधन बांध के साथ 2 टनल का निर्माण कर बांध में जल का भंडारण किया जायेगा।

Related posts

A rare Chaturgrahi Yoga is being formed on 26 June

चतुर्ग्रही योग 2025…जानें क्या है इस योग का महत्व….इन राशियों पर होगा ये असर

June 16, 2025
There is a possibility of strong dust storm at many places in western Rajasthan on June 16

मौसम समाचार: उत्तर भारत में तूफान और बारिश के आसार…राजस्थान में धूल भरी आंधी,,,…जानें कब बरसेगा मानसून?

June 16, 2025

10 जिले के किसानों को मिलेगा पानी, बुझेगी कंठ की प्यास

केन नदी पर दौधन बांध से 221 किलो मीटर लंबी लिंक नहर के जरिए दोनों राज्‍यों में मार्गस्‍त सिंचाई और पेयजल के​ लिए पानी मिलेगा। परियोजना से मध्यप्रदेश के दस जिले छतरपुर, पन्‍ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया के लगभग 2000 गांवों में 8.11लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। क्षेत्र के 7 लाख किसान परिवारों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

देश की पहली राष्ट्रीय लिंक परियोजना

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में छतरपुर और पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना भारत सरकार के राष्ट्रीय परिपेक्ष्य योजना एनपीपी के तहत देश की पहली नेशनल लिंक परियोजना है। केन – बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश राज्य के बीच परस्पर सहयोग और समन्वय का एक अनूठा उदाहरण है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 554
Tags: # Ken Betwa Link Project #Bundelkhand Kisan#Prime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

bihar assembly election 2025: चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार देंगे देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

slide 1 to 3 of 3
CM Nitish Kumar will give the gift of Mithapur Mahuli elevated road today

bihar assembly election 2025: चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार देंगे देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

मुख्य समाचार
Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

मुख्य समाचार
बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 16, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version