Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश ही होंगे NDA का चेहरा…प्रशांत किशोर ने कही ये बड़ी बात …!..JDU ने जारी किया ये पोस्टर!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 24, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Bihar Assembly Election 2025 Nitish Kumar NDA JDU Prashant Kishore
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में 2025 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारी शुरु हो गई है। भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए नेता और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर उठ रहीं अटकलों को खारिज करते हुए कहा नीतीश कुमार गठबंधन के नेता बने रहेंगे। राजग ने तब भी नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा माना था और आगे भी उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे।

  • एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे
  • बिहार में है विस की 243 सीट
  • विधानसभा चुनाव 2025 के अंत में होने हैं
  • भाजपा और जदयू के बीच तालमेल और एकजुटता
  • एनडीए के लिए एकजुटता बनाए रखना महत्वपूर्ण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़े जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि एनडीए में नेतृत्व को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि बिहार विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर तय करेंगे। शाह के इस बयान के बाद चर्चा गरमा गई थीं कि भाजपा आगामी चुनाव में नीतीश कुमार को सीएम पद का चेहरा नहीं बना सकती।

सम्राट ने किया अटकलों को खारिज

ऐसे में राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि एनडीए नीतीश कुमार को ही अपना नेता मानता है। यही स्थिति आगे भी बनी रहने वाली है। सम्राट चौधरी ने कहा 2020 में भी नीतीश कुमार को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ा था। नीतीश कुमार आज भी हमारे नेता हैं और भविष्य में भी रहेंगे। राजग उनके और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा के चुनाव लड़ेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि गठबंधन में कोई भ्रम या विवाद नहीं है। एनडीए मिलकर चुनावी तैयारियों में जुटा है।

राजनीतिक बोझ बन गये हैं नीतीश-पीके

उधर चुनावी रणीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। पीके ने कहा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए अगर नीतीश कुमार को अपना चेहरा बनाती है तो एनडी के इस कदम से जन सुराज पार्टी को लाभ मिलेगा। पीके ने कहा नीतीश कुमार से बिहार की जनता बहुत नाराज है, क्योंकि बिहार के लोग नीतीश के अफसर राज से परेशान हो चुके हैं। प्रशांत ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा भाजपा का हाल भी वही होगा जो 2020 के चुनाव में जेडीयू का हुआ था। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी दरअसल चाहकर भी नीतीश कुमार को अपना नेता मानने से इनकार नहीं कर सकती। प्रशांत किशोर ने दावा किया जेडीयू एनडीए के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ, विधानसभा चुनाव 2025 में उन्हें 20 सीटें भी नहीं मिलने वाली हैं। पीके ने कहा नीतीश कुमार एक राजनैतिक बोझ बन चुके हैं। इस बोझ को कोई कंधा नहीं उठा सकता। नीतीश कुमार ने कुर्सी बचाए रखने के लिए बिहार की जनता के साथ धोखा किया है, यह बात कीबजेपी भी जानती है। उनकी नीयत में खोट है, बीजेपी फिर भी फिर भी उन्हें ढो रही है। ऐसे में जन सुराज पार्टी के लिए बिहार में इससे बेहतर स्थिति हो ही नहीं सकती कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विधानसभा का चुनाव लड़े।

JDU ने जारी किया पोस्टर बताया नीतीश होने का मतलब

वहीं बिहार भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने पर मुहर लगाते ही जेडीयू सक्रिय हो गई। दरअसल हरियाणा के सूरजकुंड में बीजेपी की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन पार्टी प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके बाद जेडीयू की ओर से एक और पोस्टर जारी है। जिसमें नीतीश कुमार का मतलब क्या होता है यह बताया गया है। जेडीयू के सोशल मीडिया अकाउंड पर नीतीश कुमार की फोटो के साथ लिखा है 2025 फिर से नीतीश’। जेडीयू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नीतीश मतलब सबकी स्वीकार्यता, नीतीश मतलब नौकरी और रोजगार, नीतीश मतलब बिहार का विकास, नीतीश मतलब सर्वोत्तम विकल्प, नीतीश मतलब सामाजिक सुरक्षा की गारंटी,…इसीलिए तो 2025 फिर से नीतीश।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 615
Tags: #Bihar Assembly Election 2025#Prashant KishoreJDUNDANitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version