Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आगाज आज…राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे मेले का शुभारंभ…जानें क्या है इस बार वन मेले की थीम…!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 17, 2024
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
International Forest Fair Bhopal 2024 17th to 23rd December

भोपाल के लाल परेड मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय वन मेला

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार 17 दिसंबर को 10वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। शाम 5 बजे मेले का शुभारंभ किया जायेगा। आज मंगलवार 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक भोपाल के लाल परेड मैदान पर मेला आयोजित किया जाएगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आगाज
  • 17 से 23 दिसम्बर तक लगेगा मेला
  • लाल परेड मैदान पर लगेगा अंतर्राष्ट्रीय वन मेला
  • लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण पर आधारित वन मेला
  • 50 वैद्य करेंगे निशुल्क उपचार और देंगे चिकित्सा परामर्श्

बता दें इस बार वन मेला “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” पर आधारित है। लघु वनोपज प्रबंधन में मध्यप्रदेश की महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश में लघु वनोपज संग्रहण के काम में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी भागीदारी है। 10वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में प्रदेशवासियों के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों से भी लोग शामिल होंगे। वन मेला औषधि पौधों के क्षेत्र की गतिविधियों के साथ ही लघु वनोपज, उत्पादों और अवसरों को प्रदर्शित करने के लिये इससे जुड़े संग्राहक, व्यापारियों, उद्यमियों, उत्पादकों, वैज्ञानिकों, प्रशासक के साथ नीति निर्धारकों के बीच संवाद स्थापित करने के लिये एक वृहद मंच भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मध्यप्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार 10वें अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वन मेले के पहले दिन 17 दिसंबर को आर्केस्ट्रा तो अगले दिन 18 दिसंबर को लोक गीत और भजन गायिका मालिनी अवस्थी भजन सुनायेंगी। इसी तरह 19 दिसंबर को हास्य कलाकार एहसान कुरैशी वन मेले में लोगों को गुद्गुदायेंगे। 20 दिसंबर को गायन सोलो, आर्केस्ट्रा और सूफी बैण्ड का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को नृत्य सोलो, आर्केस्ट्रा की प्रतिस्तुति होगी। 22 दिसंबर को फैंसी ड्रेस, सोलो एक्टिंग के साथ एक शाम वन विभाग के नाम का आयोजन होगा। वहीं अंतिम दिन 23 दिसंबर को समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

वन मेले में लगेंगे 300 स्टाल

वहीं वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मेले को लेकर कहा कि वन मेले का आयोजन अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है। “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण पर आधारित वन मेला होगा। वन मेले में करीब 300 स्टॉल लगाये जा रहे हैं। जिसमें मध्यप्रदेश के जिला यूनियन के साथ वन धन केन्द्र ही नहीं जड़ी संग्राहक और उत्पादक, किसान , आयुर्वेदिक औषधि निर्माता, परम्परागत भोजन सामग्री निर्माता और विक्रेता अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय वन मेले में करेंगे। इस मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण को लेकर सेमीनार

19 और 20 दिसम्बर को “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” को लेकर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला मेला स्थल पर होगी। इस कार्यशाला में नेपाल, श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 21 दिसंबर को वन मेले में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन होगा। जिसमें उच्च गुणवत्ता युक्त लघु वनोपजों के साथ जड़ी-बूटियों और एम.एफ.पी. पार्क की ओर से निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों के क्रय-विक्रय के लिये अनुबंध भी किये जायेंगे। वन राज्यमंत्री ने बताया कि मेले में ओपीडी का संचालन होगा। जिसमें प्रतिदिन आयुर्वेद चिकित्सक, उपचार करने वाले विशेषज्ञों की ओर से नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जायेगा। इस बार मेले में 25 हजार लोगों के उपचार कराने की संभावना जताई जा रही है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 881
Tags: #Chief Minister Dr. Mohan Yadav#International Forest Fair 17th to 23rd December#International Forest Fair Bhopal 2024#Theme of Forest Fair
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version