Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: योगी सरकार पेश करेगी महाकुंभ के लिए अनुपूरक बजट…जानें क्या होता है अनुपूरक बजट

DigitalDesk by DigitalDesk
December 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Winter session of UP Assembly before Mahakumbh 2025 Supplementary Budget CM Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाकुंभ 2025: योगी सरकार पेश करेगी महाकुंभ के लिए अनुपूरक बजट…जानें क्या होता है अनुपूरक बजट

महाकुंभ 2025 से पहले यूपी विधानसभा का शीत कालीन सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में शीत कालीन सत्र खासा अहम हो सकता है। योगी सरकार महाकुंभ का आयोजन दिव्‍य और भव्‍य करने की तैयारी में जुटी है। ऐसे में योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में योगी सरकार विधानसभा में पेश होने वाले अनुपूरक बजट में महाकुंभ को विशेष पैकेज दे सकती है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026
  • यूपी विधानसभा का शीत कालीन सत्र जारी
  • योगी सरकार पेश करेगी सदन में अनुपूरक बजट
  • महाकुंभ के लिए पेश होगा अनुपूरक बजट
  • योगी सरकार ने फरवरी 2024 में पेश किया था मूल बजट
  • यूपी का मूल बजट करीब 7.36 लाख करोड़ रुपये का था
  • 30 जुलाई को पेश किया था 12,909.93 करोड़ का अनुपूरक बजट
  • एक बार फ‍िर योगी सरकार सदन में पेश करेगी अनुपूरक बजट
  • यह अनूपुरक बजट पूरी तरह प्रयागराज महाकुंभ 2025 पर केंद्रित होगा
  • 10,000 करोड़ रुपये का होगा अनुपूरक बजट

इसके लिए योगी सरकार सदन में अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में पेश किया जाने वाला अनुपूरक बजट पूरी तरह से महाकुंभ पर ही केंद्रित रहने वाला है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर यूपी की योगी सरकार को क्‍यों अनुपूरक बजट पेश करना पड़ रहा है।

International Forest Fair in Bhopal from 17th to 23rd December
अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आगाज आज

इससे पहले जानें क्‍या होता है आखिर अनुपूरक बजट?

अनुपूरक बजट दरअसल एक ऐसा वित्तीय दस्तावेज होता है, जिसे सरकार किसी भी वित्तीय वर्ष के दौरान विधानसभा के पटल पर पेश कर सकती है। जब सरकार को अपने पहले से मंजूर बजट में अतिरिक्त खर्च की जरुरत होती है, तो अनूपुरक बजट उन व्यय को कवर करने के लिए विधानसभा में पेश किया जाता है। जिनको अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया जा सका था, या नई परिस्थितियों के कारण जो व्यय अतिआवश्यक हो गए हैं। यह अनूपुरक बजट वित्त वर्ष के बीच में किसी विभाग या मंत्रालय की किसी परियोजना के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने के लिए भी लाया जाता है। अनूपुरक बजट खर्च के अनुमान के साथ विधानसभा में पेश किया जाता है।

आखिर जरूरत पड़ गई योगी सरकार को?

बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने इसी साल 2024 के फरवरी महीने में मूल बजट विधानसभा में किया था। यह मूल बजट करीब 7.36 लाख करोड़ रुपये का था। इसके बाद राज्य के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने 30 जुलाई को 12,909.93 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया था। अब एक बार फ‍िर से योगी सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। यह अनूपुरक बजट पूरी तरह प्रयागराज महाकुंभ 2025 पर केंद्रित रहने वाला है। बता दें कि इससे पहले यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान योगी सरकार ने 12,209 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पेश किया था। इस बार का अनुपूरक बजट करीब 10,000 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद जताई जा रही है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 313
Tags: #Prayagraj Mahakumbh Package#Supplementary Budget#Winter session of UP Assembly #Mahakumbh 2025CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version