Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसा है बीजेपी वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसा है बीजेपी वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसा है बीजेपी वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। बता दें पिछले दो सप्ताह से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है। लालकृष्ण आडवाणी को इस साल अगस्त 2024 में भी अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस समय वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी के ऑब्जर्वेशन में थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

लालकृष्ण आडवाणी को किया अस्पताल में भर्ती
रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती
डॉक्टरों की निगरानी में हैं आडवाणी
स्थिर बताया जा रहा है उनका स्वास्थ्य
पिछले दो सप्ताह पहले भी उनकी बिगड़ी थी तबीयत
अगस्त 2024 में भी किया था अपोलो अस्पताल में भर्ती

लाल कृष्ण आडवाणी का सियासी सफर
लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वे 14 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से जुड़ गए थे। साल 1947 में भारत विभाजन के बाद आडवाणी और उनका परिवार भारत आकर बस गया। साल 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ में आडवाणी शामिल हो गए। लाल कृष्ण आडवाणी ने साल 1970 में राज्यसभा में इंट्री ली थी। दो साल बाद वे बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए थे। साल 1975 के आपातकाल के दौर में लालकृष्ण आडवाणी और उनके साथ अटल बिहारी वाजपेयी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।

1977 में बने थे मोरारजी देसाई सरकार में मंत्री
साल 1977 में देश में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी। उस समय आडवाणीने सूचना एवं प्रसारण मंत्री की जिम्मेदारी को संभाला था। साल 1980 में आडवाण ने बीजेपी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 1984 में हुए आम चुनाव में बीजेपी मात्र दो सीट से 1990 के दशक में राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बनाने में आडवाणी का खास योगदान रहा है। बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की पैरवी करते आडवाणी के नेतृत्व में ही राम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाया, बीजेपी की राजनीतिक किस्मत को इस आंदोलन ने काफी हद तक चमकाया था।

बीजेपी के लौह पुरुष कहे जाते हैं लालकृष्ण आडवाणी
बीजेपी में लालकृष्ण आडवाणी की शख्सीयत ‘लौह पुरुष’ के समान है। जिनका पार्टी हमेशा ही आभार मानती है। बीजेपी को लोकसभा की दो सीट से 120 सीट तक पहुंचाने में आडवाणी की खास योगदान रहा।उन्होंने आम आदमी की सहानुभूति प्राप्त करने वाले एजेंडे हिंदुत्व को पूरी ताकत से उठाया। इसका प्रभाव यह रहा कि बीजेपी केन्द्र की सत्ता तक पहुंची। आज बीजेपी अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है। बता दें आडवाणी ने ही हिंदुत्व का झंडा बुलंद करते हुए ना सिर्फ बीजेपी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया, बल्कि साल 1989 के आम चुनाव में 89 सीट और इसके बाद 1991 के आम चुनाव में लोकसभा की 120 सीट के साथ बीजेपी देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बनी। इसके बाद हुए अगले आम चुनाव 1996 में पहली बार बीजेपी ने देश में कोई गैर कांग्रेसी सरकार बनाई थी।

Post Views: 529
Tags: #Lal Krishna Advani
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version