Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बीजेपी ने 2024 में फतह किये 5 राज्य….2025 में बीजेपी के सामने ये बड़ी चुनौती…इन दो राज्यों में बज रही खतरे की घंटी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 14, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
The year 2024 was lucky for BJP now the exam will be in 2025 Delhi Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2024 में देश के 8 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। जिनमें से पांच राज्यों में बीजेपी या एनडीए को जीत हासिल हुई थी। वहीं लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी और एनडीए ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। लेकिन साल 2025 में बीजेपी की राह कठिन मानी जा रही है। खास कर दिल्ली और बिहार में बीजेपी को खतरे का सामना करना पड़ेगा।

बीजेपी के लिहाज से साल 2024 अच्छा रहा। पार्टी की ओर से लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में कब्जा किया गया तो वहीं 8 में से पांच राज्योंं के विधानसभा चुनाव में जीत भी ​हासिल की। हालांकि बीजेपी 400 के पार वाले अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। लेकिन बीजेपी ने एनडीए में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल जरूर कर लिया। इसके अतिरिक्त बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा में भी बीजेपी की सत्ता में वापसी में सफल रही। 2024 के लोकसभा सभा के अतिरिक्त आठ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से बीजेपी पांच राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब रही। हालांकि अब 2025 में उसके सामने राह कठिन है।।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

बीजेपी के लिए लकी रहा 2024

  • लोकसभा चुनाव बीजेपी के नेतृत्व में NDA
  • सिक्किम एसकेएम
  • ओडिशा बीजेपी
  • अरुणाचल बीजेपी
  • आंध्र प्रदेश एनडीए
  • महाराष्ट्र एनडीए
  • हरियाणा बीजेपी
  • जम्मू कश्मीर एनसी-कांग्रेस
  • झारखंड जेएमएम-कांग्रेस

अब साल 2025 में दो बड़े राज्यों में विधानसभा के चुनाव होना हैं। पहले दिल्ली में चुनाव होंगे तो इसके बाद बिहार में विधानसभा के चुनाव होना है। इन दोनों ही राज्यों में पिछली बार 2020 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। दिल्ली में जहां लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया था। तो वहीं बिहार में जनता दल यू और बीजेपी गठबंधन ने जीत हासिल की थी।

हालांकि बाद में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया और महागठबंधन में शामिल हो गए। नी​तीश के एक कदम ने बीजेपी को विपक्ष में लाकर खड़ा कर दिया था। नीतीश कुमार का मन ज्यादा दिन महागठबंधन में नहीं रमा। वे एक बार फिर बीजेपी के साथ आकर खड़े गए। इसके बाद जदयू ने लोकसभा चुनाव 2024 भी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था। बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहे हैं कि अब वे बीजेपी के साथ ही रहेंगे। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेंगे। हालांकि यह सियासत में कहा जाता है कि नीतीश कुमार कब पाला बदल लें, ये कोई नहीं जानता।

दिल्ली और बिहार …कठिन है राह

राजनीति के जानकार बताते हैं कि बीजेपी के लिए दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनाव की इतनी राह आसान नहीं है। केजरीवाल दिल्ली में सत्ता में वापसी के लिए पूर दमखम लगाते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पैर पसार रखे हैं उससे स्पष्ट है कि बीजेपी की राह दिल्ली में आसान नहीं है।

दूसरी ओर बिहार में भी बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार विधानसभा के चुनाव साथ मिलकर लड़ने का दावा करते आ रहे हैं। लेकिन लालू प्रसाद यादव की आरजेडी ने बिहार में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस ली है। इसके अलावा राज्यों में अपनी चुनावी रणनीति से कई पार्टियों की सरकार बनाने वाले पीके यानी प्रशांत किशोर भी बिहार विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 504
Tags: #2024 BJP wins Lok Sabha elections#2025 exam in Delhi and Bihar#BJP won elections in 5 states
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version