Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Cyrus Mistry Car Accident : अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, हादसे के वक्त मिस्त्री की कार चला रही थीं डॉक्टर

Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय) by Prakash Pandey (प्रकाश पांडेय)
November 8, 2022
in मुख्य समाचार
0
Cyrus Mistry Car Accident : अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, हादसे के वक्त मिस्त्री की कार चला रही थीं डॉक्टर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के करीब 2 महीने बाद एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने कार चला रही डॉक्टर अनाहिता पंडोले को इस मामले में आरोपी बनाया है। कासा पुलिस ने शनिवार को डॉ. अनाहिता पंडोले के खिलाफ धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

अचानक लेन बदलने से हुआ था हादसा

इस हादसे में उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज-बेंज कार चला रही डॉक्टर अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस को गंभीर चोटें आईं थी। मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती डेरियस पंडोले को पिछले सप्ताह छुट्टी दे दी गई थी। अनाहिता पंडोले का अभी भी इलाज चल रहा है। इसलिए उनका बयान दर्ज नहीं किया गया। बता दें कि दो महीने चली जांच के बाद पालघर पुलिस ने साइरस मिस्त्री की मौत की वजह का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में डॉक्टर अनाहिता पंडोले के पति का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अचानक लेन बदलने की वजह से ये हादसा हुआ, जिसमें अनीता कार को कंट्रोल नहीं कर पाईं।

Related posts

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

September 15, 2026

डिवाइडर से टकराई थी मर्सिडीज

बता दें कि साइरस मिस्त्री की कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस के मुताबिक, मिस्त्री मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। मर्सिडीज कार सूर्या नदी के पुल के पहले बने डिवाइडर से टकराई थी। यह एक्सीडेंट 4 सितंबर को दोपहर लगभग 3.15 बजे हुआ था। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में साइरस मिस्त्री और उनके एक दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। वहीं, डेरियस और अनाहिता पंडोले घायल हो गए थे। डॉ. अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं।

अनाहिता पंडोले का इलाज जारी

पुलिस ने डॉ. अनाहिता के पति का बयान दर्ज कर लिया है लेकिन उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता पंडोले का बयान दर्ज किया जाना है। अनाहिता पंडोले अभी भी ठीक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज-बेंज हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है।

टाटा संस के 6वें चेयरमैन बने थे मिस्त्री

गौरतलब है कि साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठवें अध्यक्ष बनाए गए थे। उन्हें अक्टूबर 2016 में अचानक पद से हटा दिया गया था। रतन टाटा के सेवानिवृत्त होने की घोषणा के बाद साइरस ने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। एन चंद्रशेखरन ने बाद में टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

यह भी पढ़ें : एक झपकी आई, चली गई 11 की जान

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags: Cyrus MistryMercedes Accident
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version