Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राज्यसभा में बार-बार जगदीप धनखड़ से क्यों उलझ जाते हैं मल्लिकार्जुन खरगे ….जानें क्यों सुनाई दे रही इज्जत, किसान और खून की उच्चसदन में गूंज

DigitalDesk by DigitalDesk
December 13, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Why does Mallikarjun Kharge repeatedly clash with Jagdeep Dhankhar in Rajya Sabha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राज्यसभा में एक बार फिर सभापति जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच गरमागरम बहस हो गई। दोनों एक बार फिर से सीधे भिड़ गए। राज्यसभा में दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक इतनी तेज थी कि सदन की कार्यवाही आखिरकार सोमवार 16 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस दौरान सभापति धनखड़ पर पक्षपात करने का बड़ा आरोप लगाया। वहीं जगदीप धनखड़ ने बार बार खरगे से मुद्दे पर सदन में बात करने की अपील की।

  • मल्लिकार्जुन खरगे और जगदीप धनखड़ के बीच बहस
  • करीब 5 मिनट तक होती रही दोनों के बीच बहस
  • खरगे ने इस दौरान धनखड़ को घेरा और कहा
  • ‘आप मेरी इज्जत नहीं करते हैं’
  • ‘मेरे लोगों की इंसल्ट आप करते हैं’
  • ‘तो फिर मैं कैसे आपकी इज्जत कर सकता हूं?’

सभापति जगदीप धनखड़ ने जहां स्वयं को किसान का बेटा बताया तो वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने इसका जवाब दिया और कहा कि वे भी किसान और मजदूर के बेटे हैं और आप उन्हें दबा नहीं पाएंगे।इराज्यसभा में इन दोनों की आपसी भिड़ंत नई नहीं है। इस बार किसान और मजदूर शब्द भी संसद में कार्यवाही के दौरान खूब गूंजे। धनखड़ और खरगे के बीच पिछले एक साल के दौरान 5 बार तीखी बहस हो चुकी है। एक बार तो खरगे की ओर से पूरे सदन में धनखड़ पर अपना अपमान करने का गंभीर आरोप लगा दिया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सदन में होती रही दोनों के बीच गरमागरम बहस

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे और सभापति धनखड़ के बीच राज्यसभा में करीब पांच मिनट तक जोरदार बहस चलती रही। बहस की शुरुआत सबसे पहले अविश्वास प्रस्ताव से हुई। यह बहस कैमरे पर जाकर ठहरी। राज्यसभा के सभापति घनखड़ ने कहा उनके खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष की ओर से लाया गया हैं, वो आने वाले 14 दिनों के बाद सदन के पटल पर रखा जाएगा।

इससे पहले धनखड़ और खरगे में कब-कब हुई भिड़ंत

  • 9 दिसंबर 2024 को जॉर्ज सोरोस वाले मामले में भिड़े
  • मानसून सत्र के दौरान 2 जुलाई 2024 को दोनों में हुई बहस
  • मानसून सत्र में ही नीट को लेकर हंगामे और बहस के बीच खरगे बेल में आ गए थे
  • मानसून सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते धनखड़ और खरगे एक दूसरे से भिड़े

इस दौरान सदन में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी जब कुछ बोलने के लिए अपनी जगह पर उठे तो धनखड़ ने उन्हें लगभग डपट लगाते हुए कानून पढ़ने की हिदायत दे डाली। धनखड़ ने आक्रोश में आकर कहा प्रमोद तिवारी जी आप यह ध्यान रखिए कि 24 घंटे आपका केवल यही काम है। आप लोग उनके बारे में और क्या-क्या बोलते हैं। वे सब कुछ सुन रहे हैं। वे किसान के बेटे हैं और कमजोरी नहीं दिखायेंगे। उन्हें देश के लिए मर जाना पसंद है मिट जाना पसंद है।

वहीं धनखड़ यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने किसी को इज्जत देने में कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने बहुत कुछ बर्दाशत किया। आज का किसान अब खेती तक ही सीमित नहीं है। आज का किसान देश में हर जगह काम करता है। सरकारी नौकरी में है तो उद्योग में भी है। आप प्रस्ताव लेकर आए यह आपका अधिकार है। प्रस्ताव पर चर्चा भी आपका अधिकार है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 589
Tags: #Kharge repeatedly clash Jagdeep DhankharMallikarjun KhargeRajya Sabha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version