Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

टेम्परेचर का टॉर्चर का टॉर्चर जारी….कई राज्यों में गिर तापमान..बर्फबारी के साथ ठंड भारी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 11, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Temperature continues to fall in various parts of the country winter continues
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के विभिन्न क्षेत्रों में  टेम्परेचर लगातार गिर रहा है। बात करें जम्मू-कश्मीर की तो जम्मू और कश्मीर के साथ ही लद्दाख में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर का तापमान -5.4°C दर्ज किया गया है। जबकि सोनमर्ग प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान -9.7°C दर्ज किया गया।

  • कश्मीर में 10 दिन रहेगा शुष्क मौसम
  • कश्मीर में बढ़ती जा रही है सर्दी
  • 10 दिन तक कश्मीर में शुष्क मौसम
  • पहाड़ी इलाकों में तापमान और भी कम है
  • आगामी दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है
  • घाटी में बर्फबारी का आनंद पर्यटक उठा रहे हैं.
  • बर्फ के साथ पर्यटन स्थल पर जमी भीड़
  • गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में बर्फबारी
  • पर्यटक बर्फ का ले रहे आनंद
  • गुलमर्ग में दो इंच बर्फ पड़ी है
  • कोंगडोरी में कई इंच मोटी बर्फ

दरअसल इस सप्ताह दिल्ली के साथ ही उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों और उत्तर भारत के राज्यों में पारा अचानक से और अधिक लुढ़क सकता है। तापमान में सामान्य से करीब 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने हाड़ कंपाने वाली ठंड का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड समेत कई और राज्यों में पारा गिर रहा है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के अधिकांश प्रदेशों में अब सिरहन वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने अनुमान जताया है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार है। यहां पारा अचानक तेजी से नीचे गिर सकता है।

हाड़ कंपायेगी ठंड

यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स ECMWF की ओर से अनुमान जताया गया है कि इस सप्ताह दिल्ली और यूपी के साथ ही कई और उत्तर भारत के राज्यों में ट्रेम्प्रेचर अचानक से लुढ़क सकता है। तापमान में सामान्य से करीब 3 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया है कि दिल्ली और यूपी के साथ बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। यानी मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं। दिल्ली और यूपी के साथ राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में पारा अभी और गिरेगा।

कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने के चलते पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली सर्द हवाएं भी एक बड़ी वजह है। जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश में इस समय बर्फबारी हो रही है। इस बर्फवारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा तेजी से गिर रहा है। ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में कनकनी अब बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि 16 दिसंबर तक ठंड में और इजाफा हो सकता है। दिल्ली और उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के साथ पंजाब में सबसे ज्यादा ठंड का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब तीन से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल की बर्फबारी बढ़ायेगी ठंड

जम्मू कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे आने वाले समय में कई राज्यों में पारा और गिरेगा साथ ही बर्फबारी में भी बढ़ोतरी होने की अनुमान जताया गया है। इसके अलावा दोनों राज्य जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर भी चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिन में सर्दी और अधिक बढ़ेगी। वहीं स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 की शुरुआत से ही जोरदार ठंड पड़ने लगेगी।

एमपी में शीतलहर का कहर

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी महसूस किया जा रहा है। यहां रात के साथ ही दिन का तापमान भी कम हो गया। शीतलहर का कहर पूरे प्रदेश में जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज बुधवार 11 दिसंबर को राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 16 जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आनेवाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। भोपाल और इंदौर के साथ उज्जैन और शाजापुर में कोल्ड डे भी रह सकता है। बताया जाता है कि पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की वजह से तापमान में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश में अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 592
Tags: #coldwave #torture of temperature#decrease in temperature#winter continues #dry season
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version