Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्लीवासियों को आने लगी कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार की याद…देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस को खोई सियासी जमीन की तलाश

DigitalDesk by DigitalDesk
December 9, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Congress State President Devendra Yadav Delhi Assembly Elections 2025 70 seats
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को भले ही नकार दिया हो, लेकिन लोकसभा के चुनाव ने कांग्रेस के लिए दिल्ली में खोई हुई सियासी जमीन वापस पाने के संकेत भी दिए हैं। दिल्ली की आतिशी सरकार और पार्टी संगठन के नेताओं का ज्यों-ज्यों विवादों से नाता बढ़ता जा रहा है, दिल्ली की जनता को शीला दीक्षित सरकार के कामकाज भी याद आने लगे हैं।

ऐसे में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली में अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए पूरी कोशिशें कर रही है। 8 नवंबर को राजघाट से कांग्रेस की ओर से ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ की शुरुआत की गई थी। एक महीने तक दिल्ली की विभिन्न गलियों और चौक चौराहो की खाक छानने के बाद शनिवार 7 दिसंबर को रोहिणी में यात्रा समाप्त हो गई।

Related posts

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

September 5, 2026
Bittu Tabahi: राजगढ़ के ‘बिट्टू तबाही’ की मेहनत ने खींचा CM मोहन यादव का ध्यान, मुलाकात के बाद नदी सफाई में जुटी नगर पालिका

Bittu Tabahi: राजगढ़ के ‘बिट्टू तबाही’ की मेहनत ने खींचा CM मोहन यादव का ध्यान, मुलाकात के बाद नदी सफाई में जुटी नगर पालिका

September 5, 2026

न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह क्षेत्र के लोगों से चर्चा की। बातचीत के मुद्दे समझने की कोशिश की। यह भी समझने की भी कोशिश की कि वर्तमान समय में दिल्ली की सियासत में कितनी संभावनाएं मौजूद हैं। इसका विधानसभा के चुनावों पर कितना असर होगा, यह तो आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन इतना अवश्य कह सकते हैं कि शीला दीक्षित युग की समाप्ति के बाद कांग्रेस पार्टी ने पहली बार देश की राजधानी दिल्ली में अपनी उपस्थिति का एहसास कराने में सफलता पाई है।

इस न्याय यात्रा में सभी 70 विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह लोगों की भीड़ उमड़ी, उसने एक बात तो साबित कर दी है कि इन्हीं मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग आज भी कांग्रेस के आकर्षण से बंधा हुआ है। यदि कांग्रेस के नेता और नेतृत्व सही तरीके से इन मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने और बूथ तक पहुंचाने की कोशिश करे तो कांग्रेस न केवल इन्हें अपने साथ लाने में कामयाब हो सकती है, बल्कि वह लड़ाई में वापस भी आ सकती है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मेहनत ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में पहली बार यह भरोसा भी पैदा किया है कि कांग्रेस चुनावी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

इसलिए आ रही दिल्लीवासियों को शीला दीक्षित सरकार की याद

दिल्ली के रहवासी पार्क, मेट्रो और बस अडडे- स्टेशन पर अब चर्चा करते सुने जा सकते हैं कि अगर सब कुछ ठीक होता तो आप आदमी पार्टी के नेताओं की जेल यात्रा क्यों होती, क्यों केजरीवाल को कुर्सी छोड़ना पड़ा। आम आदमी पार्टी के लिए ऐसा सोचते हुए दिल्लीवासी अनायास ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल और कांग्रेस सरकार की ओर से कराए गए दिल्ली के विकास को भी याद करने लगते हैं। दरअसल दिल्ली की जर्जर सड़कों और अधिकांश सड़कों पर हर समय रहने वाले जाम, सड़क पर ई रिक्शा की भीड़ तो फुटपाथ पर रेहड़ी खोमचे वालों का अतिक्रमण देख कर दशकों से दिल्ली में रहते आ रहे लोग जब-तब गुस्से में नजर आने लगे हैं। दिल्लीवासियों की नाराजगी इसे लेकर भी है कि मध्यमवर्गीय परिवार टैक्स तो अदा करता है, लेकिन योजना का लाभ दिल्ली में बसते जा रहे प्रवासी श्रमिक वर्ग को ही मिल रहा है,उसे नहीं। इस तरह की समस्याएं चूंकि कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं थीं, लिहाजा दिल्ली के रहवासियों को अब कांग्रेस के शासन याद आने लगी है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: # Delhi Assembly Elections 2025#Assembly 70 seats#Delhi Congress State President Devendra Yadav#Who will form the government in Delhi?
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version