Monday, June 2, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

140 साल की हुई कांग्रेस….स्थापना दिवस से पहले खरगे ने बनाया संगठन में बड़े बदलाव का ये प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
December 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Congress completes 140 years before foundation day Kharge made this plan for major changes in the organization
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को 140 पूरे कर लेगी। 140वें स्थापना दिवस से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। पार्टी सूत्र बताते हैं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाअजुर्न खरगे की ओर से राज्य इकाइयों में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। पिछले दिनों हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अपनी संगठनात्मक संरचना को एक बार फिर से मजबूत करने के लिए नए कदम उठाने की योजना पर मंथन कर रही है। इन बदलावों के तहत देश के कई राज्यों की इकाइयों को भंग कर नई नियुक्तियां की जा सकतीं हैं। जिससे पार्टी संगठन को आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

  • कांग्रेस करने वाली है संगठन में बड़ा बदलाव!
  • भंग की जा सकती हैं यूपी की तरह सभी राज्यों में समितियां
  • 28 दिसंबर से पहले कांग्रेस कर सकती है राज्य इकाइयों में बदलाव
  • हरियाणा और महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस उठा सकती है कदम
  • यूपी समेत अन्य राज्यों की इकाइयां होंगे भंग कर नई नियुक्तियां संभव है

पार्टी सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस संगठन की ओर से अपने अलग-अलग राज्य इकाइयों में बड़े बदलाव किया जा सकता है। यह बदलाव 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस से पहले हो सकता है। खासकर हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पार्टी की राज्य इकाइयों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पार्टी की केंद्र और राज्य स्तर पर रणनीतियों को नया स्वरूप देने के लिए इस तरह के कदम उठाऐ जा सकते हैं।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

महाराष्ट्र के साथ दूसरे राज्यों में बदलाव की तैयारी

पार्टी सूत्रों के अनुसार 28 दिसंबर से पहले उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कई दूसरे राज्यों की इकाइयों को भंग किया जा सकता है। यहां नए नेतृत्व की नियुक्ति की जा सकती है। संगठन में होने वाले इन बदलावों में महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों के प्रभारी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और कई समितियों को भंग कर नई नियुक्तियों को किया जा सकता हैं। यह फैसला पार्टी की संगठनात्मक ताकत को और अधिक बढ़ाने के साथ आगामी चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर करने के लिए लिया जा सकता है।

28 को कांग्रेस पूरे कर लेगी 140 साल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना को 140 साल पूरे होने जा रहे हैं। 28 दिसंबर को पार्टी का 140वां स्थापना दिवस है। देश की सबसे ओल्ड ग्रैंड राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है। बता दें साल 1885 में एओ ह्यूम, दादाभाई नौरोजी और दिनशा वाचा जैसे नेताओं के नेतृत्च में कांग्रेस की स्थापना की गई थी। कांग्रेस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। उस समय महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभभाई पटेल जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी। इस दौरान कांग्रेस ने देश के सामाजिक ही नहीं आर्थिक और राजनीतिक बदलाव में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। हालांकि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 285
Tags: #Congress completes 140 years#Congress Foundation Day#Kharge made plan major changes#organization #Kharge#SoniaRahul
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार  Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

NCP में फिर सियासी दरार: शरद पवार Sharad Pawar कांग्रेस में विलय को तैयार, अजित पवार Ajit Pawar ने जताया कड़ा विरोध

महाराष्ट्र
Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

Bihar Bidhansava Election 2025 लालू यादव Lalu Prasad Yadav को कोर्ट से झटका! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस से नहीं हटेगा नाम

बिहार
कर्नाटक  Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

कर्नाटक Karnataka की सियासत में उबाल: तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आमने-सामने

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 1, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version