Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के लिए चुनौती बनेंगे केजरीवाल?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
क्या नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के लिए चुनौती बनेंगे केजरीवाल?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने तारीख तय कर दी है। मतदान दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होगा, 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। यहां कभी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई हुआ करती थी, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में नजर आ रही है। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार जताए जा रहा हैं। हालात ये है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो सरकार बनाने का भी दावा कर चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी कितना असर डालेगी। दिल्ली और पंजाब के बाद क्या अरविंद केजरीवाल का जादू गुजरात में चलेगा या नहीं? आइए जानते हैं।

आप की गुजरात को लेकर रणनीति

गुजरात विधानसभा चुनाव से बहुत पहले आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी थी। पिछले चार महीने से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। केजरीवाल अकेले 15 से ज्यादा सभा कर चुके हैं। इनमें आप ने हर वर्ग के लोगों से संवाद करने का दावा किया है।

Related posts

Rumblings of a coup in Pakistan Political tensions rise over Asim Munir ambition to become President

पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट? असीम मुनीर की राष्ट्रपति बनने की महत्वाकांक्षा से बढ़ा सियासी तनाव

September 6, 2026
Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

Teachers Day: शिक्षक दिवस से पहले PM मोदी की शिक्षकों को बड़ी सलाह, कहा- किताबों से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन को समझना होगा

September 5, 2026

कई सीटों पर मुसलमान भारीए फिर भी नहीं बनाया प्रत्याशी

आप ने पहले 73 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया उनमें करीब 65 प्रतिशत सीटों पर भाजपा और 35 प्रतिशत सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। करीब 12 सीटें ऐसी हैं। जहां मुस्लिम वर्ग निर्णायक भूमिका में हैं। इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल ने इन क्षेत्रों से किसी मुसलमान को प्रत्याशी नहीं बनाया है। मांडवी सीट पर करीब 30 फीसदी मुसलमान हैं। इसके अलावा भुज में करीब 31 प्रतिशत, पाटन में करीब 24, दाणीलीमणा में 50,  वंकानेर सीट पर करीब 33, धोराजी में करीब 21, जामनगर उत्तर में करीब 20, मंगरोल में 29, महुधा सीट पर करीब 24 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं।

प्रयोग करने में जुटे केजरीवाल

दरअसल आप संयोजक केजरीवाल प्रयोग कर रहे हैं। वे जानते हैं कि केवल मुसलमानों का वोट पाकर वह सरकार नहीं बना सकते हैं। इसलिए उन्होंने इस बार चुनाव में हिंदू वोटर्स का साथ पाने की कवायद शुरू कर दी है। नोटों पर श्रीगणेश और लक्ष्मी जी की फोटो लगाने की मांग इसी का एक हिस्सा है। 

गिनाई जा रही दिल्ली और पंजाब की उपलब्धि

आम आदमी पार्टी पिछले कुछ महीने में प्रचार में जुटी है। यहां दिल्ली और पंजाब की अपनी सरकारों की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। किया है। हालांकि गुजराती लोग सिर्फ प्रचार पर नहीं जाते हैं। बल्कि प्रोडक्ट को भी चेक करते हैं। ऐसे में अभी अभी आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस सूरत और पाटीदार बहुल इलाकों पर है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया स्वयं पाटीदार आंदोलन से जुड़े रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें पाटीदार समाज का समर्थन मिल रहा है। बता दें गुजरात में पाटीदार मतदाताओं की संख्या 15 से 17 प्रतिशत है।

किसानों की नाराजगी को भुनाएगी आप

ग्ुजरात में इन दिनों पशु पालकों और किसान मौजूदा सरकार से नाराज हैं। ऐसे में आप इन किसानों को भी अपनी ओर करने की कोशिश में जुटी है। पशु पालकों की मौजूदा सरकार से नाराजगी की वजह सरकारी आदेश बड़ा कारण है। जिसमें कहा गया है कि अगर कोई भी पशु शहरी इलाकों में दिख जाएगा तो पशु पालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

गुजरात चुनाव 2022 -कौन होंगे मुख्यमंत्री के चेहरे

https://liveindia.news/gujrat-election-2022-cm-candidate-news-in-hindi/

Tags: Amit ShahArvind KejriwalCounting of votes on December 8Gujarat ElectionsNarendra Moditriangular contest
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version