Monday, November 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

विजयपुर हार….किस पर भार…! ​बीजेपी प्रत्याशी की हार में सिंधिया फैक्टर कितना असरदार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 23, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
विजयपुर हार….किस पर भार…! ​बीजेपी प्रत्याशी की हार में सिंधिया फैक्टर कितना असरदार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विजयपुर हार….किस पर भार…! ​बीजेपी प्रत्याशी की हार में सिंधिया फैक्टर कितना असरदार

मध्यप्रदेश में ​सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां विजयपुर में बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए राम निवास रावत को उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वन मंत्री रामनिवास रावत को हार के रुप में बड़ा झटका लगा है। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने करीब 7228 वोटों से चुनाव में हराया है। इस हार के बाद रामनिवास रावत ईवीएम पर सवाल उठाते नजर आए। वे बार बार रिकाउंटिंग कराने की मांग करते रहे।

Related posts

terror mafia Madhya Pradesh officials have lost their lives for taking action against the illegal sand and liquor trade

मध्यप्रदेश में माफिया का आतंक: रेत और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले कितने अफसरों ने गंवाई जान?

November 2, 2026
major blow to the AAP ahead of the Punjab elections Three MLAs join the BJP

पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी सेंध! तीन विधायक BJP में शामिल… भगवंत मान के लिए कितना बड़ा झटका, बीजेपी को कितना फायदा?

November 2, 2026

एमपी की विजयपुर सीट हार गई ​बीजेपी जीते मल्होत्रा
बीजेपी सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को झटका
कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 7228 वोटों से हराया
सिंघिया ने क्यों नहीं किया प्रचार
विजयपुर से रहे सिंधिया बाहर
क्यों नहीं किया रावत का प्रचार ?
क्या आड़े आ रही थी 2020 वाली टीस?
वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए चुनाव
अब EVM पर उठा रहे रावत सवाल
रावत कर करते रहे रिकाउंटिंग की मांग

यह मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार नहीं हुआ है, जब मंत्री रहते हुए उप चुनाव में किसी को हार का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले 2020 के उपचुनाव में मध्य प्रदेश 2020 में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव कराये गये थे। जिसमें मैदान में उतरे मध्यप्रदेश की तत्कालीन शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्रियों में से तीन को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ कैबिनेट के 9 मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। बता दें यह उस समय सभी मंत्री और विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिनमें से अधिकांश ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। तब भी सिंधिया सुर्खियों में थे। अब 2024 के उप चुनाव में भी सिंधिया का चर्चा सियासी हल्को में हो रही है। दरअसल सिंधिया के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार न करना एक बड़ा सवाल बन गया है। विजयपुर विधानसभा सीट पर इस उप चुनाव को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। इस क्षेत्र में बीजेपी के केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक के नेताओं ने प्रचार में पसींना बहाया था। हालांकि इन सब वरिष्ठ नेताओं के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनाव क्षेत्र में गैर मौजूदगी और अब रावत की हार को लेकर राजनीतिक दृष्टिकोण से कई सवाल खड़े कर रही है।

Tags: #Madhya Pradesh Assembly by-election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version