Thursday, May 29, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘AAP’ के अरमानों पर फेरी झाड़ू…थामा BJP का दामन…केजरीवाल पर लगाए ये गंभीर आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘AAP’ के अरमानों पर फेरी झाड़ू…थामा BJP का दामन…केजरीवाल पर लगाए ये गंभीर आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कैलाश गहलोत ने आप के अरमानों पर फेरी झाड़ू…थामा बीजेपी का दामन…केजरीवाल पर लगाए ये गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद आखिरकार कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गहलोत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर मौजूद भी रहे।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025
  • दिल्ली में खेला…AAP में झमेला…!
  • दिल्ली की आतिशी सरकार में सियासी उठाफटक
  • चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका
  • आखिर पार्टी छोड़ने की वजह क्या ?
  • जांच एजेंसियों का दबाब या कुछ और ?
  • इस्तीफे से BJP-AAP में छिड़ी जंग…!

भाजपा में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा लोग सोचते होंगे कि रातों-रात यह फैसला ले लिया गया या किसी तरह के दबाव में आकर फैसला लिया गया है। सुनने में आ रहा है कि ED, CBI के दबाव में ऐसा किया, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि ‘वकालत छोड़कर वे आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। अन्ना हजारे के समय से आंदोलन से जुड़े थे। हम एक विचारधारा से जुड़े, एक पार्टी और एक व्यक्ति में हमें उम्मीद दिखी लेकिन जिन मूल्यों के लिए पार्टी जॉइन की थी अपनी आंखों के सामने उनका समझौता होते देख कष्ट होता है। पार्टी छोड़ने के बाद दिल्ली CM आतिशी ने भाजपा पर ED-CBI की सहायता से षड़यंत्र का आरोप लगाया है।

कभी खुद को केजरीवाल का हनुमान बताते थे गहलोत

खुद को अरविंद केजरीवाल का हनुमान बताने वाले दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दाम थामते ही केजरीवाल को निशाने पर लिया। इससे पहले पत्र भी लिखा है। कई तरह के सवाल उठाए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने की वजह आतिशी है? या कोई और कारण.? साथ ही साथ अपने साथियों के साथ छोड़कर जाने पर अरविंद केजरीवाल चुप्पी क्यों साध लेते हैं।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत के इस्तीफा के लिए पार्टी के नेता बीजेपी को दोष दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के दबाव में आकर गहलोत ने पार्टी छोड़ी है। लेकिन क्या वास्तव में यही वजह है।

आम आदमी पार्टी और कैलाश गहलोत के बीच दरार काफी दिनों से बढ़ती जा रही थी। पार्टी और गहलोत के बीच दरार 15 अगस्त को ही पड़ गए थे। जब जेल से अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री आतिशी को झंडारोहण का निर्देश दिया। लेकिन उपराज्यपाल ने वीके सक्सेना ने कैलाश गहलोत को इस काम के लिए नामित किया। आतिशी ने एलजी के फैसले को तानाशाही कार्य करार दिया। पूर्व मंत्री गहलोत ने उप राज्यपाल के निर्देशों का पालन करते हुए झंडा फहराया। उसके बाद पिछले साल दिसंबर में कैलाश गहलोत से न्याय विभाग लेकर आतिशी को दे दिया गया था। कैलाश गहलोत के करीबी लोग बताते हैं कि तभी यह साफ हो गया था कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कैलाश गहलोत पर आतिशी के बराबर भरोसा नहीं है…ऐसे में कई सवाल उठते हैं।

क्या पार्टी छोड़ने की वजह CM आतिशी है?

क्या कैलाश गहलोत सीएम पद के लिए भी दावेदार थे?
गहलोत के इस्तीफे से अप को कितना नुकसान हुआ ?
इस्तीफा के बाद भी अरविंद केजरीवाल खामोश क्यों?

इस साल आप को झटके!

  • पहला झटका
  • 10 अप्रैल 2024
  • राजकुमार आनंद
  • मंत्री और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र
  • दूसरा झटका
  • 13 मई 2024
  • स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट
  • बागी हुई मालीवाल
  • तीसरा झटका
  • 6 सितंबर 2024
  • राजेंद्रपाल गौतम (विधायक)
  • कांग्रेस में शामिल

चौथा झटका

  • 17 नवंबर 2024
  • कैलाश गहलोत
  • (कैबिनेट मंत्री)
  • मंत्री और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र

विधानसभा चुनाव- 2020

  • विधानसभा सीट- 70
  • आप- 62
  • बीजेपी- 8
  • अन्य- 0

वर्तमान में दिल्ली विधानसभा में कुल 70 विधानसभा क्षेत्र हैं। विधानसभा का पिछला चुनाव फरवरी 2020 में संपन्न हुआ था। उस समय चुनाव में एएपी को 62 सीटें और बीजेपी को 8 सीट मिली थीं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 148
Tags: # East Delhi BJP Harsh Malhotra ahead#Delhi Aam Aadmi Party#Delhi Atishi government#Delhi minister Kailash Gahlot joins BJP#minister Kailash Gahlot leaves Aam Aadmi Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

slide 1 to 3 of 3
सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

मुख्य समाचार
Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान खोला माथे पर तिलक और कलाई पर कलावा बांधने का राज..जानें क्या है इसकी वजह

मुख्य समाचार
BSP supremo Mayawati

जानें मायावती ने क्यों खाली किया दिल्ली का ये बंगला…क्या हैं सरकारी बंगला खाली करने की वजह

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 28, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version