Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

अंतिम दौर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार…आज शाम थम जाएगा प्रचार को शोर…सियासी दलों की ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं

DigitalDesk by DigitalDesk
November 18, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, स्पेशल
0
Maharashtra assembly election campaign now in final phase
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। क्योंकि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एमवीए महाविकास अघाड़ी का पूरा ध्यान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लोकल मैनेजमेंट पर केंद्रित है। इस समय एमवीए का स्थानीय प्रबंधन कार्ड बांट रहा है। इस बहाने मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि राज्य की सभी 288 सीटों पर बुधवार 20 नवंबर 2024 को होने वाले मतदान से दो दिन पहले सोमवार 18 नवंबर की शाम को प्रचार समाप्त हो जाएगा।

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा
  • महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई
  • अंतिम दिन सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंकी
  • विधानसभा चुनावों के लोकल मैनेजमेंट पर एमवीए का फोकस
  • एमवीए का स्थानीय प्रबंधन बांट रहा पर्ची
  • पर्ची के बहाने मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश
  • 288 सीटों पर बुधवार 20 नवंबर को मतदान
  • आज 18 नवंबर की शाम को थम जाएगा प्रचार
  • 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

महाराष्ट्र में गठबंधन में कांग्रेस सबसे अधिक 102 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र में सामाजिक कल्याण गारंटी कार्ड वितरित करने में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे पड़ोसी राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल किया था। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और राज्य के डिप्टी डीके शिव कुमार के साथ तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी सहित दो दक्षिणी राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को एमवीए के पक्ष में वोट मांगने के लिए एआईसीसी की ओर से तैनात किया गया है। कांग्रेस को महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्सों से अपने उम्मीदवारों को अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद है। बता दें महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से में विधानसभा की 72 सीटें हैं। जबकि विदर्भ क्षेत्र में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महायुति ने झोंकी पूरी ताकत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के अतिम दिन से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कई रैलियां कीं। सीएम एकनाथ शिंदे ने नंदुरबार में चुनावी रैली की। जहां उन्होंने कहा किसानों और महिलाओं के लिए महायुति सरकार की योजनाओं से जनता बहुत खुश है। महायुति की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। वहीं कोल्हापुर और पुणे की चुनावी रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी महाविकास अघाड़ी एमवीए पर बरसे। सीएम योगी ने कहा पूरा देश महाराष्ट्र का कृतज्ञ भाव से सम्मान करता है। यह वही महाराष्ट्र है जहां से हिंदवी स्वराज के संस्थापक और छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज की स्थापना कैसे की जानी चाहिए, इसे दिखाया था।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 562
Tags: #final phasecampaignmaharashtra assembly election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version