Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

राज्यमंत्री ने की मुख्यमंत्री के विभाग में छापामार कार्रवाई….आधी रात को नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की छापामार कार्रवाई, रेत के ओवर लोड डंपर पकड़े…., कांग्रेस ने साधा निशाना

DigitalDesk by DigitalDesk
November 18, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Madhya Pradesh Mohan Government Minister of State Narendra Shivaji Patel Sand Dumper Action
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एक बार फिर सुर्खिंयोंं में आ गए हैं। वैसे तो उनके पास लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन उन्होंने अपने विभाग से हटकर दूसरे विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। जिस विभाग में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने छापामार कार्रवाई की है उस विभाग की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संभाल रहे हैं यह विभाग है खनिज साधन विभाग। ऐसे में राज्यमंत्री का दूसरे खासकर मुख्यमंत्री के विभाग में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करना अब सियासी
चर्चा का विषय बन गया है।

  • रायसेन जिले में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने की कार्रवाई
  • देर रात एक्शन मोड़ में नजर आए स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री
  • रेत से भरे ओवरलोडेड डंपरों को मंत्री ने पकड़ा
  • डंपर किये पुलिस के हवाले, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • पटेल के पास है लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • खनिज साधन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं स्वयं मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में खनिज साधन विभाग का जिम्मा स्वयं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संभाल रहे हैं। ऐसे में राज्य मंत्री की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल एमपी की मोहन सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शनिवार रात रेत के अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। वे खुद आधी रात को रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली के बीच स्थित हरसिली टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां उन्होंने रात में वहां से निकल रहे रेत से भरे डंपरों की चेकिंग की। इस दौरान राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ओवरलोड रेत ले जा रहे दो डंपरों को पकड़ा।। मंत्री पटेल ने कार्रवाई के बाद दोनों ही डंपरों को बाड़ी थाने भिजवाया। इसके साथ ही बाड़ी थाना प्रभारी कपिल गुप्ता को इस पूरे मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे ओवरलोड वाहन

दरअसल यह क्षेत्र राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का विधानसभा क्षेत्र है, जहां से रेत के ओवरलोड डंपर के लगातार निकलने की शिकायत उन्हें मिल रहीं थीं। जनशिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ने स्वयं मोर्चा संभाला और आधी रात को औचक निरीक्षण पर निकल पड़े। नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बाद में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें उनकी विधानसभा क्षेत्र में रेत के ओवरलोड डंपर निकलने की शिकायत मिल रहीं थीं। ओवरलोड डंपर की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं। अगर एक्शन नहीं लिया गया तो ऐसे में वे ओवरलोड वाहन किसी कीमत पर सड़क पर नहीं दौड़ने देंगे।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भोपाल आ रहे थे। इसी बीच उन्हें नेशनल हाइवे पर रेत से भरे ओवरलोडेड डंपर दिखाई दिये। जिन्हें उन्होंने रुकवाया। इसके बाद राज्यमंत्री ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हवाले डंपरों को कर दिया। इस पूरे मामले की जानकारी राज्य मंत्री ने स्वयं अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आमजन को भी दी है। राज्यमंत्री ने र लिखा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में सड़कें खराब करने के लिए ओवरलोड डंपर जिम्मेदार हैं, जिन्हें पकड़कर उन्होंने प्रशासन के सुपुर्द किया है। रेत ठेकेदार की ओर से जारी की गई TP में ओवरलोडिंग का स्पष्ट उल्लेख है। ऐसे में राज्यमंत्री ने परिवहन करने वालों के साथ ही साथ रेत ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री की कार्रवाई पर कांग्रेस ने ली चुटकी

वहीं कांग्रेस ने इस पर चुटकी ली है। पार्टी के अभिनव बरौलिया ने वीडियो बयान जारी करते हुए कहा आधी रात को राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल डंपरों की ​चैकिंग कर रहे हैं, जो ठीक से सुचारु रुप से चल रहे हैं। खनिज अधिकारी ने इन डंपरों को हरीझंडी दी है। वहीं खनिज विभाग मुख्यमंत्री के पास है। उन्होंने आरोप लगाया और कहा जिससे लगता है ये गतिविधि कहीं न कहीं पैसों की बंदरबांट सहीं तरीके से नहीं हो रही है। साफ साफ जाहिर होता है कि मंत्री किसकी जांच कर रहे हैं। कार्रवाई कर रहे हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 488
Tags: #Madhya Pradesh Mohan government#Minister of State Narendra Shivaji Patel#Sand Dumper Action
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version