Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

भगवान बिरसा मुंडा जयंती : MP में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस, PM नरेन्द्र मोदी देंगे ये सौगात

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2024
in जबलपुर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lord Birsa Munda Jayanti Madhya Pradesh National Tribal Pride Day PM Narendra Modi will give this gift
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज शुक्रवार 15 नवम्बर को शहडोल में राज्य स्तरीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन होने जा रहा है। संभागीय मुख्यालय स्थित बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शहडोल जिले के प्रभारी राजेंद्र शुक्ला उपस्थिति रहेंगे। राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ने वाले हैं।

  • शहडोल में आज राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
  • पीएम नरेंद्र मोदी समारोह को वर्चुअली करेंगे सम्बोंधित
  • राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
  • पीएम मोदी करेंगे देश को दो नए संग्रहालयों समर्पित
  • पीएम मोदी 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल
  • 229.66 करोड़ रूपये के विकास कार्याें की देंगे सौगात
  • विभिन्न निर्माणकार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में पारंपरिक लोकनृत्यों गुदुम्ब, शैला, करमा, रीना नृत्यों की प्रस्तुतियां स्थानीय लोक कलाकारों की ओर से दी जाएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

वहीं राज्यपाल मंगुभाई पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान करीब 229.66 करोड़ रूपये की लागत से 76 विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। जिसमें करीब 68 करोड़ रूपये की लागत से 33 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा तो वहीं 161.51 करोड़ रूपये की लागत के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मध्य प्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसे लेकर मुख्य समारोह शहडोल जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया है। जिसमें वर्चुअली शामिल होकर पीएम मोदी दो संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी छिंदवाड़ा स्थित बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के साथ जबलपुर स्थित राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय देश को समर्पित करने वाले है।

धार के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस धार में समारोह

इसके अतिरिक्त राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मौजूदगी में धार में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है। जहां पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी वर्चुअली रुप से सिकल सेल उन्मूलन 2047 डाक टिकिट का विमोचन करेंगे। साथ ही 334.36 करोड़ रुपये के 57 विकास कार्यों का भूमिपूजन के साथ लोकार्पण भी करेंगे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 948
Tags: #Lord Birsa Munda Jayanti in Madhya Pradesh#National Tribal Pride DayPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version