Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

कालिदास समारोह 2024: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे इन कलाकारों का सम्मान, मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी होंगे शामिल,जानें किसे मिलेगा ये अलंकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
November 12, 2024
in स्पेशल
0
Kalidas Samaroh 2024 Vice President Jagdeep Dhankhar Artist Honor Chief Minister Governor
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ आज सोमवार 12 नवंबर को होने जा रहा है। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इस मौके पर मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से 2022 और 2023 के लिए शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, रूपंकर कलाएं के साथ रंगकर्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन होगा। इसके लिए राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण उपराष्ट्रपति धनखड़ की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में करीब दो घंटे तक उपराष्ट्रपति उज्जैन में ही रहेंगे।

  • 66वें अभा कालिदास समारोह
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे सम्मानित
  • 12 से 18 नवंबर तक चलेगा कालिदास समारोह
  • शाम 4 बजे होगा समारोह का उद्घाटन

66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करीब दो घंटे रहेंगे। शुभारंभ से पहले उपराष्ट्रपति महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। महाकाल लोक भ्रमण भी वे करेंगे।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की टीम की ओर से कार्यक्रम स्थल सहित शहर का सौदर्याकरण किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 12 नवंबर को दोपहर बाद इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे। श्री महाकाल मंदिर पहुंच पूजन-अर्चन करेंगे। महाकाल लोक का भ्रमण भी कर सकते हैं। इसके बाद वे कालिदास अकादमी पहुंचेंगे। अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करेंगे।

कालिदास समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। समारोह का शुभारंभ 4 बजे होगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण के साथ ही संस्कृत में श्रेष्ठ कृति लेखन अलंकरण भी प्रदान करेंगे।

इन विभूतियों को मिलेगा सम्मान

कालिदास अलंकरण सम्मान 2022-2023 के लिए शास्त्रीय गायन में पंडित उदय भावलकर पुणे 2022, पंडित अरविंद पारेख मुंबई 2023 और शास्त्रीय नृत्य के लिए मुंबई की डॉ.संध्या पुरेचा 2022, मणिपुर की गुरु कलावती देवी 2023, कला और शिल्प के लिये दिल्ली के पी.आर. दारोच कला और शिल्प 2022, मैसूर के रघुपति भट्ट 2023, नाट्य के लिये राजस्थान की भानु भारती 202) और कोलकाता के रुद्रप्रसाद सेन गुप्ता 2023 को दिया जाएगा।
वहीं साल 2021-2022 के लिए राष्ट्रीय श्रेष्ठ कृति लेखन पुरस्कार इस बार इंदौर के डॉ.मिथिला प्रसाद त्रिपाठी को प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार में एक लाख रूपए नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। इसी प्रकार ग्वालियर के डॉ.बालकृष्ण शर्मा को प्रादेशिक भोज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप में 51 हजार रूपए के साथ प्रशस्ति पत्र, शाल,श्रीफल भेंट किया जाएगा। कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर संस्कृति विभाग की ओर से घोषित दो वर्षों के चार विद्याओं में आठ कलाकारों को विशेष अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे।

इस तरह होंगे कार्यक्रम

14 नवंबर— शोध संगोष्ठी का द्वितीय सत्र। इसी दिन व्याख्यान माला कुटुम्ब व्यवस्था के साथ हिन्दी नाटक वसन्त सेना प्रस्तुतीकरण देगी।
15 नवंबर— संगोष्ठी का तृतीय सत्र होगा। व्याख्यान माला के साथ कालिदास का पर्यावरण चिंतन और लोक गायन के साथ ही नाटक अभिज्ञान शाकुन्तलम् की प्रस्तुति दी जाएगी।
16 नवंबर— संस्कृत कवि समवाय के साथ अन्तर्विश्वविद्यालयीन संस्कृत वाद और विवाद प्रतियोगिता होगी साथ ही लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी।
17 नवंबर— अन्तर महाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ किया जाएगा। अन्तर महाविद्यालयीन हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। शास्त्रीय गायन भी होगा।
18 नवंबर— शाम 4.30 बजे से समारोह का समापन कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद शाम करीब 7 बजे शास्त्रीय शैली में वादन का भी आयोजन किया जाएगा।

Post Views: 798
Tags: #Artist Honor#Kalidas Samaroh 2024Chief MinistergovernorVice President Jagdeep Dhankhar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version