Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में करेंगे चार जनसभा, भारत और रूस के बीच दिल्ली में आज होगी इंटर गवर्मेंटल कमीशन की बैठक   

DigitalDesk by DigitalDesk
November 12, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत और रूस के बीच दिल्ली में आज होगी इंटर गवर्मेंटल कमीशन की बैठक

आज मंगलवार 12 नवंबर को राजधानी दिल्ली में भारत और रूस के बीच इंटर गवर्मेंटल कमीशन (IGC की बैठक का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय डेलिगेशन की अध्यक्षता करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विस्तारा एयरलाइंस आज से एयर इंडिया के नाम भरेगी  उड़ान 

विस्तारा एयरलाइंस आज मंगलवार 12 नवंबर से इतिहास बन गई। कल सोमवार 11 नवंबर को इस एयरलाइंस ने विस्तारा नाम के साथ आखिरी उड़ान भरी थी।अब आज 12 नवंबर मंगलवार से विस्तारा की सभी फ्लाइट्स का संचालन एयर इंडिया करेगी। इसी के साथ यात्री टिकट बुकिंग एयर इंडिया के नाम से ही कर पाएंगे।

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में करेंगे चार जनसभा 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर दिन चुनावी पारा बढ़ता ही जा रहा है। झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। वहीं दूसरे चरण के लिए  हर दल के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर मतदाता को अपने पाले में करने में लगे हैं। NDA और बीजेपी के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इस बीच पीएम मोदी आज मंगलवार 12 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चार रैलियां करेंगे। पीएम मोदी  आज चिमूर के साथ सोलापुर और पुणे में चुनावी रैली करेंगे। वहीं केंद्रीय  गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के साथ झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड में दूसरे चरण की सीटों पर  चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे।

एकादशी तिथि आज, योग निद्रा से जागेंगे जगत के पालनहार 

आज मंगलवार 12 नवंबर को कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस के बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन योग निद्रा से जागते हैं। इन चार माह में देव शयन के चलते सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर जब देव योग निद्रा से जागते हैं, तब मांगलिक कार्य संपन्न हो पाता है। देव जागरण अथवा उत्थान होने के कारण इसे देवोत्थान एकादशी कहते हैं।

आज होगा शालिग्राम संग तुलसी विवाह

देवउठनी एकादशी पर आज भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह की रस्मों को संपन्न कराया जाएगा।इस आयोजन की परंपरा निभाई जा रही है। देव उठनी एकादशी पर आज मंगलवार को भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह किया जाएगा । मध्यप्रदेश के मंदिरों में भी आज विशेष आयोजन  किए जाएंगे। इन्हीं में से एक इंदौर का पचकुइया श्रीराम मंदिर भीहै। कहते हैं इंदौर के  इस प्राचीन मंदिर में भगवान शालिग्राम की प्रतिमा  को विराजित करने संतों का जत्था करीब 11 साल तक पैदल चला और नेपाल के दंडकी से भगवान की प्रतिमा  को सिर पर लेकर इंदौर लाया। इस के बाद से ही यहां हर साल देव उठनी एकादशी पर शालिग्राम और तुलसी विवाह की परंपरा निभाने का क्रम जारी है। यह परंपरा बीते करीब 550 साल से लगातार जारी है।

उज्जैन में आजकालिदास सम्मान समारोह आज,

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मंगलवार 12 नवंबर को उज्जैन आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ की सुरक्षा के लिए एमपी पुलिस विभाग अलर्ट पर है। यही वजह है कि राजधानी भोपाल से करीब 1 हजार पुलिस जवान उज्जैन पहुंचे हैं। जो उप राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात हैं। पुलिस जवाओं का यह दल रविवार को ही भोपाल से उज्जैन आ गए थे। बता दें उपराष्ट्रपति धनखड़ आज 12 नवंबर को उज्जैन के कालिदास समारोह का शुभारंभ करेंगे। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उपराष्ट्रपति उज्जैन आने वाले हैं। जबकि 4 बजकर 20 मिनिट पर उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

नई दिल्ली में आज विद्युत मंत्रियों का सम्मेलन

नई दिल्ली में इंटरनेशन कन्वेंशन एण्ड एक्सपो सेंटर यशो भूमि द्वारका में विद्युत मंत्रियों और विद्युत सचिवों का सम्मेलन होगा। जिसमें एमपी के उर्जा मंत्री प्रदद्युम्न सिंह तोमर भी शामिल होंगे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश में बिजली के क्षेत्र में अब तक किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी मंत्री तोमर देंगे।

Post Views: 431
Tags: #Ekadashi date wake up from yoga sleep Lord of the world #Kartik Shukla Ekadashi #Devuthani Ekadashi#election campaign maharashtra#Intergovernmental Commission#Jharkhand 13 November voting#Maharashtra Assembly Elections 2024#Vistara AirlinesAir IndiaIndia and RussiaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version