Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी ने दिया ‘एक हैं तो सेफ हैं का नारा’…! निशाने पर रही कांग्रेस, जानें क्यों कहा कुछ राज्य कांग्रेस के ATM

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
maharashtra assembly election 2024 prime minister modi election rallies nda
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार चुनावी रैलियों में एनडीए के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इस बीच उन्होंने अकोला में एक बार फिर ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया।

  • BJP और महायुति ही महाराष्ट्र की तरक्की का विकल्प
  • “महाराष्ट्र को एक विकासशील समृद्ध राज्य बनाना है
  • विकास के लिए महायुति सरकार की जरूरत है
  • कुछ दशकों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों किया शासन
  • अब समय आ गया है कि राज्य को मिले एक नई दिशा
  • नई दिशा के लिए भाजपा और महायुति को आवश्यक है

महाराष्ट्र के अकोला के चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार बन जाती है, वह राज्य शाही परिवार के लिए ATM बन जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना सरकार का जिक्र किया और कहा- चुनाव महाराष्ट्र में हैं। इसलिए वसूली इन तीनों राज्यों में डबल हो गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीएम मोदी ने 9 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख याद दिलाते हुए कहा 9 नवंबर 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने राम मंदिर मसले पर फैसला दिया था। वहीं जातिगत जनगणना पर पीएम मोदी हमला बोलते नजर आए। उन्होंने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा फिर दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नांदेड़ जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महायुति और बीजेपी सरकार के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के पक्ष में लहर चल रही है। यह लहर विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए बड़े अच्छे परिणाम ला सकती है। पीएम ने विकसित भारत और महाराष्ट्र का नारा देते हुए कहा इसके लिए भाजपा और महायुति जरूरी है। उन्होंने चुनावी रैली में कहा आज देश और महाराष्ट्र दोनों ही एक विकसित भविष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। आज पूरा देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे की ओर बढ़ रहा है। लोग यह भलीभांति जानते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी दल ही विकास की दिशा में गंभीरता से काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव में हरियाणा की सफलता का उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र विधानसीाा चुनाव के प्रचार में हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत का उल्लेख किया और कहा हरियाणा में बीजेपी को इतिहास में अब तक सबसे अधिक वोट मिले हैं। अब महाराष्ट्र की बारी है। यहां भी भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है।

कांग्रेस कर रहीं संविधान निर्माता का अपमान

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कांग्रेस अब दलितों और आदिवासियों के समर्थन को खो रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस को पिछले कुछ साल से दलित आदिवासी समुदायों का समर्थन नहीं मिल रहा है।दरअसल पार्टी के लोग भारत का संविधान शीर्षक की किताब दिखाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उस किताब के अंदर सभी पन्ने खाली हैं। जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा के साथ नफरत का भी प्रमाण है।।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 468
Tags: #election rallies ndamaharashtra assembly election 2024Prime Minister Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version