Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को बाहर निकालेंगे डोनाल्ड ट्रम्प?..जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Donald Trump Illegal immigration issue in America presidential election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए डोनाल्ड ट्रंप फिर दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये हैं। अब उनकी नजर अमेरिका में अवैध रुप से रहने वाले प्रवासियों पर होगी। दरअसल अपने चुनाव के प्रचार में उन्होंने अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को, अमेरिका से बाहर निकालने का वादा किया था। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने बड़ी दमदारी के साथ अमेरिकी मतदाताओं से यह वादा किया था।

  • अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर चुने गये ट्रंप
  • फिर दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका में अवैध रुप से रहने वाले प्रवासियों पर ट्रंप की नजर
  • चुनाव के दौरान ट्रंप ने किया था अमेरिका के लोगों से वादा
  • अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को बाहर करने का किया था वादा
  • अमेरिका से बाहर निकालने का ट्रंप ने किया था वादा
  • ट्रम्प ने दिये संकेत अपने चुनावी वादे को करेंगे पूरा
  • जनवरी 2025 में कुर्सी संभालेंगे डोनाल्ड ट्रंप
  • 1798 का एलियन एनीमी एक्ट का करेंगे ट्रंप उपयोग
  • कनाडा बॉर्डर के 10 रिपब्लिकन राज्यों में तैनात करेंगे फोर्स

बता दें अमेरिका में इस समय करीब सवा करोड़ अवैध प्रवासी रह रहे हैं। इसमें लाखों की संख्या में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी वादों के अनुसार जनवरी 2025 में जब वे राष्ट्रपति का पद की जिम्मेदारी संभालेंगे तो उसके बाद सबसे पहले अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकलने का काम वे करेंगे।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

एलियन एनीमी एक्ट देता है राष्ट्रपति को यह अधिकार

अमेरिका में 1798 का एलियन एनीमी एक्ट राष्ट्रपति को यह अधिकार देता है। वह राष्ट्रपति के रूप में 14 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को अपने देश अमेरिका से बाहर निकाल सकते हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे के अनुसार ट्रंप सवा करोड़ अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालकर रहेंगे।

अवैध अप्रवासी बढ़ा रहे अमेरिका में महंगाई और बेरोजगारी

अवैध रूप से रह रहे प्रवासी, अमेरिका की महंगाई और बेरोजगारी के लिए सबसे बड़े संकट माने जा रहे हैं। जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है। उसमें कनाडा बॉर्डर के 10 रिपब्लिकन राज्यों में नेशनल बार्डर फोर्स तैनात की जाएगी। इसके माध्यम से अवैध प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकना और अमेरिका में पहले से रह रहे अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

अमेरिका में अभी जो कानून प्रचलित है, उसके अनुसार अवैध प्रवासी यदि पकड़े जाते हैं। तो वे गिरफ्तार होने के बाद वह अमेरिका में शरण की अर्जी लगा देते हैं। अमेरिका की कोर्ट में आवेदन के निपटारे में कई वर्ष का समय लगता है। ऐसे में मुकदमे के दौरान अवैध अप्रवासी कई साल तक अमेरिका में रह चुके होते हैं। जिसके चलते अवैध रूप से घुसे प्रवासियों को अमेरिका में रहने का हक मिल जाता है।

राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप इस मुकदमेबाजी में ना उलझते हुए 1798 के एलियन एनिमि एक्ट में मिले अधिकारों को उपयोग करेंगे। अवैध प्रवासियों के कारण 3.5 लाख करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ अमेरिका की सरकार को उठाना पड़ रहा है। वहीं महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का भी सामना अमेरिका के लोगों को करना पड़ रहा है। इस चुनाव में ट्रंप की जीत का सबसे प्रमुख कारण अवैध प्रवासियों को माना जा रहा है। इस समय अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कर लाखों भारतीय, अवैध प्रवासी के रूप में रह रहे हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 340
Tags: #America presidential donald trump#America presidential election#Issue of illegal immigration in America
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version