Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

जाने-माने पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ इंटरव्यू में किया पूनम महाजन ने दावा- ‘पिता प्रमोद महाजन की हत्या के पीछे थी गहरी साजिश’, गृहमंत्री से करेंगी फिर से जांच की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, स्पेशल
0
Pramod Mahajan murder case Poonam MahajanIn terview of senior journalist Deepak Chaurasia Union Home Minister Amit Shah
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ इंटरव्यू में किया पूनम महाजन ने दावा— पिता प्रमोद महाजन की हत्या के पीछे थी गहरी साजिश, गृहमंत्री से करेंगी फिर से जांच की मांग

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने अपने पिता के हत्या की फिर से जांच कराये जाने की मांग की है। जानमाने पत्रकार दीपक चौरसिया को दिए एक इंटरव्यू में पूनम महाजन ने यह कहा है कि इस संबंध में वे जल्दी ही होम मिनिस्टर से जांच की मांग करेंगीं। इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा है कि वे हमेशा से यही महसूस करती आयी हैं। इस मांग के पीछे कोई राजनीति नहीं है।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

जाने-माने पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ इंटरव्यू में बोलीं पूनम महाजन

  • ‘एक बड़ी साजिश थी प्रमोद महाजन की हत्या’
  • ‘पूनम महाजन ने किया चौंकाने वाला दावा’
  • ‘जांच के लिए गृहमंत्री को लिखेंगी पत्र’

पूनम महाजन का कहना है कि वे अपने पिता प्रमोद महाजन की हत्या की जांच कराने की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को लेटर लिखेंगी। बता दें पूनज महाजन महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी नेता मानी जाती हैं। वे सांसद भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता और बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की हत्या को लेकर एक बड़ा ही चौंकाने वाला दावा किया है। पूनम का कहना है कि उनके पिता प्रमोद महाजन की हत्या के पीछे एक बड़ी गहरी साजिश रची गई थी। यह साजिश कभी न कभी सामने आएगी।

जानेजाने पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ इंटरव्यू में पूनम महाजन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता प्रमोद महाजन की मौत के पीछे किसी साजिश की बू आ रही है। जिस फायरिंग के चलते उनके पिता की मौत हुई, उसके पीछे कोई गलत मकसद हो सकता है। 2006 में जब यह घटना हुई थी तो वे उस हालत में नहीं थीं कि किसी प्रकार का कोई संदेह जता पातीं। लेकिन उन्हें हमेशा से ही पिता की मौत को लेकर मन में कई शंकाएं रहती थीं। अब जब उनकी पार्टी बीजेपी केंद्र के साथ महाराष्ट्र में भी सत्ता में है तो उन्होंने कहा वे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपने पिता प्रमोद महाजन की हत्या की सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की फिर से गहन जांच की मांग करेंगी।

22 अप्रैल को की गई थी प्रमोद महाजन की हत्या

प्रमोद महाजन की हत्या 22 अप्रैल 2006 को की गई गई थी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रमोद महाजन वर्ली मुंबई के पूर्णा गोदावरी अपार्टमेंट वाले अपने घर के ड्रॉइंग रूम में बैठे थे। उस समय वे टीवी देख रहे थे। चाय पीने के साथ प्रमोद महाजन अखबार भी पढ़ रहे थे। इसी बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई देती है। उनकी पत्नी रेखा महाजन दरवाजा खोलती हैं। दरवाजे पर सामने प्रमोद महाजन के छोटे भाई प्रवीण महाजन खड़े थे। प्रवीण महाजन ने घर में घुसने के साथ ही प्रमोद महाजन को गोली मार दी थी। प्रवीण ने चार राउंड फायर किया, जिससे प्रमोद महाजन की सांस थम गईं। इसके बाद प्रवीण ने पास के पुलिस स्टेशन में अपने आप को सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में प्रवीण महाजन को 30 अक्तूबर 2007 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

पूनम महाजन ने पिता की मौत के बाद थामा बीजेपी का दामन

पूनम महाजन 2006 में अपने पिता प्रमोद महाजन की हत्या के बाद बीजेपी में शामिल हुईं थीं। साल 2009 में उन्होंने पहली बार घाटकोपर वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद 2014 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त को चुनाव में हरा कर जीत हासिल की थी। पूनम महाजन एक ट्रेंड पायलट भी हैं। उन्होंने अमेरिका के टेक्सास से इसकी ट्रेनिंग भी ली है। इतना ही नहीं उनके पास करीब 300 घंटे फ्लाइंग का अनुभव है। उन्होंने 2012 में ब्राइटन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से बीटेक की डिग्री हासिल की थी।

Tags: #Interview of senior journalist Deepak Chaurasia#Poonam Mahajan#Pramod Mahajan murder caseUnion Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version