Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

महाकाल की नगरी में कालिदास समारोह…उपराष्ट्रपति करेंगे देश के इन नामी कलाकारों को सम्मानित

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2024
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Ujjain Vice President Dhankhar 66th Kalidas Celebration 2024 honoring artists
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ देव प्रबोधिनी एकादशी 12 नवंबर को होगा। जिसमें देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से साल 2022 और 2023 के लिए शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, रूपंकर कलाएं के साथ रंगकर्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन होगा। इसके लिए राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण उपराष्ट्रपति धनखड़ की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में करीब दो घंटे तक उपराष्ट्रपति उज्जैन में ही रहेंगे।

  • उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे 66वें कालिदास समारोह का शुभारंभ
  • उज्जैन में 66वें अभा कालिदास समारोह
  • देव प्रबोधिनी एकादशी पर कालिदास समारोह
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल
  • महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे धनखड़
  • 12 से 18 नवंबर तक 66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह
  • 10 नवंबर को होगा वाघार्चन फिर निकाली जाएगी मंगल कलश यात्रा
  • कालिदास अकादमी में नान्दी-भक्ति संगीत का आयोजन
  • 12 नवंबर को शाम 4 बजे होगा समारोह का उद्घाटन

66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करीब दो घंटे रहेंगे। शुभारंभ से पहले उपराष्ट्रपति महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। महाकाल लोक भ्रमण भी वे करेंगे।
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की टीम की ओर से कार्यक्रम स्थल सहित शहर का सौदर्याकरण किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 12 नवंबर को दोपहर बाद इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे। श्री महाकाल मंदिर पहुंच पूजन-अर्चन करेंगे। महाकाल लोक का भ्रमण भी कर सकते हैं। इसके बाद वे कालिदास अकादमी पहुंचेंगे। अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करेंगे।
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को बुलाई गई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ 4 बजे होगा। उपराष्ट्रपति इसका शुभारंभ करेंगे। संस्कृति विभाग की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण के साथ ही उपराष्ट्रपति धनखड़ संस्कृत में श्रेष्ठ कृति लेखन अलंकरण भी प्रदान करेंगे।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

ये होंगे राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण से सम्मानित

समारोह के शुभारंभ पर संस्कृति विभाग की ओर से घोषित चार विद्याओं में करीब कलाकारों को अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ इन कलाकारों को पांच लाख रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल से सम्मानित करेंगे। बता दें शास्त्रीय संगीत में 2022 के लिए पंडित उदय भवालकर —पुणे को ध्रुपद गायन और 2023 के लिए पंडिंत अरविंद पारीख —मुंबई को सितार वादन के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं शास्त्रीय नृत्य में 2022 के लिए डॉ.संध्या पूरेचा—मुंबई को भरतनाट्यम और साल 2023 के लिए मणिपुर की गुरु कलावती देवी को मणिपुरी नृत्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार रूपंकर कलाओं में साल 2022 के लिए दिल्ली के पीआर दारोज को मूर्तिकला और साल 2023 के लिए मैसूर के रघुपति भट्ट को चित्रकला के लिए सममानित किया जाएगा। इसी तरह रंगकर्म में साल 2022 के लिए राजस्थान की भानु भारती और साल 2023 के लिए कोलकाता के रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता को उपराष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। वहीं साल 2021-2022 के लिए राष्ट्रीय श्रेष्ठ कृति लेखन पुरस्कार इस बार इंदौर के डॉ.मिथिला प्रसाद त्रिपाठी को प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार में एक लाख रूपए नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। इसी प्रकार ग्वालियर के डॉ.बालकृष्ण शर्मा को प्रादेशिक भोज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप में 51 हजार रूपए के साथ प्रशस्ति पत्र, शाल,श्रीफल भेंट किया जाएगा। कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर संस्कृति विभाग की ओर से घोषित दो वर्षों के चार विद्याओं में आठ कलाकारों को विशेष अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 490
Tags: #66th Kalidas Celebration 2024#honoring artists#Ujjain #Vice President Dhankhar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version