Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पूजा का व्रत… महिलाओं ने की सुख-शांति की कामना

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2024
in धर्म, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Chhath festival concluded in Bihar Patna Purvanchal Uttar Pradesh Chhattisgarh Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़े धूमधाम से मनाए जाने वाले महापर्व छठ का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। बिहार ही नहीं दिल्ली, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के साथ कई राज्यों में छठ महापर्व का उल्लास देखा गया। छठ पूजा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ ​किया गया।नदी और तालाब के किनारे श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ विधिपूर्वक छठ मैया की पूजा-अर्चना की। शाम को जहां डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो आज शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया।

  • छठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन
  • उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य को दिया
  • उषा अर्घ्य भी कहा जाता है
  • छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है
  • व्रती महिलाओं को कई नियमों का किया पालन
  • पहले दिन होता है नहाय खाय
  • नहाय खाय में व्रती स्नान के बाद करती हैं सात्विक आहार
  • दूसरे दिन होता है खरना
  • खरना की शाम को बनाई जाती है गुड़, दूध और चावल की खीर
  • खरना के दिन रखा जाता है पूरा दिन निर्जला व्रत
  • महिलाएं खीर खाकर करती हैं 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू
  • तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया जाता है पहला अर्घ्य
  • इसके बाद आखिरी दिन दूसरा अर्घ्य उगते सूर्य को दिया जाता
  • इसी दिन छठ व्रत का पारण भी किया जाता है

चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई थी। फिर खरना, सूर्य पूजा, और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया गया। महिलाओं ने पुत्रों की मंगल कामना और घर में सुख-शांति की प्रार्थना करते हुए निर्जला व्रत रखा। पहले दिन खीर ग्रहण कर उपवास की शुरुआत की और अंतिम दिन गन्ना और गुड़ खाकर व्रत को पूरा किया गया। पूजा के बाद सूर्य देव की महाआरती की गई। जिसमें भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सूर्य षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

छठ पूजा महापर्व की महत्ता को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किये गये थे। नदी और तालाब के किनारे श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सूर्य भगवान का पूजन-अर्चना की गई। अर्घ्य के समय गन्ने का मंडप तैयार किया गया था। जिसमें फूल, प्रसाद, फल और पान रखकर सूर्य भगवान की पूजा की गई। पूजन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने बैंड-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुरुषों ने भी निभाई व्रत की परंपरा

कई जगह छठ पर्व पर केवल महिलाएं ही नहीं, पुरुषों ने भी निर्जला व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह चार दिवसीय पर्व होता है। जिसमें ठेकुआ, खीर आदि का भोग सूर्य भगवान को अर्पित किया जाता है। अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का समापन किया गया।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 516
Tags: #Arghya to the rising sun #Chhath festival concluded#Bihar Patna#PurvachalChhattisgarhMadhya PradeshUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version