Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का घमासान…कांग्रेस के लिए क्यों नहीं जंग आसान,कौन संभालेगा बृजमोहन की सियासी विरासत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
Raipur South Assembly seat by-election fierce battle Congress BJP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का प्रचार अब पूरी गति पर है। बीजेपी से पूर्व सांसद सुनील सोनी और कांग्रेस से युकां प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा चुनावी मैदान में उतरे हैं। दोनों ही दल और उनके प्रत्याशी अपनी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं, हालांकि अंतिम निर्णय 13 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं के हाथों में होगा। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सीट पर दोनों प्रमुख दल के उम्मीदवार क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं।

किस पार्टी से कौन प्रत्याशी

  • बीजेपी- सुनील सोनी
  • कांग्रेस- आकाश शर्मा

कितने वोटर्स

  • कुल मतदाता- 2,70,936
  • पुरूष मतदाता- 1,33,713
  • महिला मतदाता- 1,37,171
  • थर्ड जेंडर- 52

चंगोराभाठा में किसका माहौल,किसका दबदबा

चंगोराभाठा इलाके की बात करें तो यहां के रहवासी कहते हैं कि चुनाव प्रचार को लेकर अपेक्षित उत्साह अब तक नहीं नहीं आ रहा है, लेकिन इस क्षेत्र में हमेशा ही वोटिंग प्रतिशी हाई रहा है। आमतौर पर यहां चुनाव में 70-75 प्रतिशत मतदाता अपने मतदाधिकार का उपयोग करते हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट वैसे तो बीजेपी का गढ़ मानी जाती है, लेकिन कांग्रेस से आकाश शर्मा को टिकट मिलने और बीजेपी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने से इस बार मुकाबला कड़ा रहने की संभावना बन रही है। क्षेत्र के मतदाताओं का मानना है कि चंगोराभाठा में माहौल भाजपा के समर्थन में है और कांग्रेस को यहां कोई खास तवज्जो नहीं मिल रही है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

2023 का परिणाम

  • जीते- बृजमोहन अग्रवाल
  • हारे- डॉ. महंत रामसुंदर दास

रायपुर दक्षिण सीट का इतिहास

  • BJP की परंपरागत सीट रायपुर दक्षिण
  • 33 साल से इस सीट पर एक ही विधायक
  • 1990 (अविभाजित MP)- बृजमोहन अग्रवाल,BJP
  • 1993(अविभाजित MP)- बृजमोहन अग्रवाल,BJP
  • 1998(अविभाजित MP)- बृजमोहन अग्रवाल,BJP
  • 2003(छग गठन)- बृजमोहन अग्रवाल,BJP
  • 2013(छग गठन)- बृजमोहन अग्रवाल,BJP
  • 2018(छग गठन)- बृजमोहन अग्रवाल,BJP

कांग्रेस की युवा शक्ति को भरोसा

वहीं कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को लेकर इस बार लोग सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है चुनावी माहौल अभी पूरी तरह बना नहीं है, हालांकि लोगों के बीच आकाश शर्मा का नाम सुर्खियों में है। वहीं स्थानीय युवाओं का मानना है कि वैसे तो सुनील सोनी और आकाश शर्मा दोनों ही मजबूत प्रत्याशी हैं। भाजपा की सरकार है। इसके चलते सुनील सोनी का पलड़ा भारी दिख रहा है।

कौन होगा बृजमोहन अग्रवाल का उत्तराधिकारी!

स्थानीय लोगों का मानना है यह रायपुर दक्षिण सीट बीजेपी का पुराना गढ़ रहा है। बृजमोहन अग्रवाल का इस क्षेत्र में गहरा सियासी प्रभाव रहा है। वे यहां 9 बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा यहां बीजेपी का ही अधिक प्रभाव है। वहीं राज्य में सरकार भी भाजपा की है। ऐसे में लोग सुनील सोनी को समर्थन दे सकते हैं। जहां क्षेत्र में कांग्रेस कमजोर है तो वहीं बृजमोहन अग्रवाल की कमी बीजेपी को खलेगी।

रायपुर दक्षिण सीट के प्रमुख मुद्दे

  • ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या
  • विकास कार्यों की रफ्तार स्लो
  • सड़कें जर्जर भी अहम मुद्दा
  • बेरोजगारी भी यहां बड़ा मुद्दा
  • जल भराव की स्थिति का मुद्दा

कांटे की टक्कर और जनसमर्थन

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। आकाश शर्मा का युवा चेहरा कांग्रेस के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकते हैं। उधर सुनील सोनी का अनुभव और पार्टी की पुरानी पकड़ बीजेपी के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 494
Tags: #Raipur South Assembly seatby-electionCongress BJP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version