Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कम नहीं हो रहीं झारखंड के सीएम सोरेन की मुश्किलें

पूछताछ के लिए ED ने किया तलब

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
कम नहीं हो रहीं झारखंड के सीएम सोरेन की मुश्किलें

Jharkhand CM Hemant Soren

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन मामला

3 नवंबर को पूछताछ के लिए भेजा समन

खबर झारखंड से है। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएम को प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने हेमंत सोरेन को 3 नवंबर को साढ़े 11 बजे पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी लंबे से जांच में जुटी है। सीएम को समन भेजने के साथ ही ईडी ने झारखंड डीजीपी को इस सिलसिले में एक पत्र लिखा है। इसमें 3 नवंबर को ईडी कार्यालय में सुरक्षा का विशेष प्रबंध करने का अनुरोध किया गया है।

कई अहम सबूत होने का दावा

सूत्र बताया कीमाने तो मानें तो सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साहेबगंज स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। सूत्र बताते हैं  सीएम के बैंक खाते से जुड़र चेक बुक मिली थी। दो चेक बुक में सीएम के हस्ताक्षर होने की बात कही जा रही है। सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी ने 2 एके 47 राइफल और 60 गोलियां मिली थी। जब्त हथियार जिन 2 कांस्टेबल के थे। वे मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात थे।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

पंकज मिश्रा था अधिकारियों के संपर्क में

बताया जाता है कि पंकज मिश्रा कई वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में था। जांच में ईडी को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि पंकज मिश्रा सीएम सोरेन का नाम लेकर अधिकारियों को मदद के लिए धमकाता था। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में पिछले माह 19 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि CM भी जांच के घेरे में आयेंगे। पंकज मिश्रा पर अवैध खनन के जरिए 42 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लग रहा है। ईडी ने बताया था कि राज्य में एक हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का अवैध खनन हुआ है। इस मामले में कई बड़े अधिकारी शामिल हैं।

सुरक्षा के लिए  DGP को ED का पत्र

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से हिनू एयरपोर्ट रोड स्थित अपने ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएचक्यू से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। ईडी ने डीजीपी नीरज सिन्हा को इस बारे में पत्र भी भेजा है। पत्र की कॉपी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को भी दी है। डीजीपी सिन्हा ने ईडी दफ्तर की सुरक्षा के लिए चिट्टी मिलने की बात मानी है।

तेज की ED ने कार्रवाई

झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें व्यापारी और बड़े सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो अब भी कई लोग इस जांच के दायरे में हैं। 6 मई 2022 को ईडी ने खान एवं उद्योग सचिव पूजा सिंघल सहित दूसरे के कम से कम 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी से कई तार जुड़े जिसमें कई आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। 8 जुलाई को ईडी ने सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित दूसरे साहिबगंज, मिर्चाचौकी, उधवा, बरहड़वा, बरहेट और राजमहल के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में 5 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई।  झारखंड के खनन घोटाले में 16 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर रेड मारी थी। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से दो एके 47 राइफल बरामद की गई। 60 कारतूस भी मिले। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार का दावा है कि दोनों एके 47 और कारतूस जिला पुलिस के जवानों के हैं। देर शाम दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Post Views: 258
Tags: CM Hemant SorenEnforcement DirectorateIllegal miningJharkhandmoney launderingsummons
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version