Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मैं मध्यप्रदेश हूं…मेरा जन्म 1 नवंबर 1956 को हुआ था…आज भी वही संयोग बना है जो था राज्य गठन के समय

DigitalDesk by DigitalDesk
November 1, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Formation of Madhya Pradesh State 1 November 1956 Foundation Day
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश आज अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज का दिन इस राज्य के लिए वाकई खास है। आज जब मध्य प्रदेश के लोग अपने राज्य का 69वां स्थापना दिवस मना रहे हैं तो एक बार फिर वहीं 68 साल पहले वाला संयोग बन गया है। दीपावली का मौका तो है 1 नवम्बर 1956 के दिन जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ उस समय भी अमावस्या ही थी। जिस दिन मध्य प्रदेश को एक राज्य के तौर पर स्थापित किया गया था। अमावस्या की उस रात में ही मध्य प्रदेश को पंडित रविशंकर शुक्ल के रुप में अपना पहला मुख्यमंत्री मिला था।

  • नागपुर था मध्य भारत की राजधानी
  • 1 नवंबर 1956 को हुई थी मध्यप्रदेश की स्थापना
  • 1 नवंबर 1956 को भी थी अमावस्या
  • अमावस्या की रात में अस्तित्व में आया था नया राज्य
  • आज 1 नवंबर 2024 को भी है अमावस्या
  • 68 साल के बाद वही संयोग बना

मध्य प्रदेश ने आज अपनी स्थापना के 68 वर्ष पूरे कर लिये हैं। ऐसे तब एक बार फिर वहीं सुखद संयोग बन गया है। इसे संयोग ही कहेंगे की इस बार भी 1956 की ही तरह 1 नवम्बर को अमावस्या है। हालांकि इस बार अमावस्या के दो दिन रहे 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर। दो दिन अमावस्या के बीच दीपावली मनाई गई अब इसी खुशनुमा माहौल में ही मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल में 1 नवंबर 1956 को अमावस्या की रात में ही मध्य प्रदेश ने एक नए राज्य के रुप में करवट ली थी। इस बार भी बिल्कुल वैसा ही एक संयोग बन गया है। उस बार भी पूरे प्रदेश में लोग दीपावली की तैयारी कर रहे थे और अमावस्या की रात में उन्हें अपना नया राज्य मिला था। पिछले 68 साल के लंबे अरसे में मध्यप्रदेश की सत्ता कई बार बदली। इतना ही नहीं भूगोल भी बदल गया लेकिन यह एक सुखद संयोग था जो आज भी राजभवन मौजूद है, जहां पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

विन्‍ध्‍य प्रदेश,मध्य भारत और भोपाल घटक राज्य थे

देश को जब आजादी मिली उस समय कई छोटी-छोटी रियासतें हुआ करतीं थीं। 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद जिन्हें स्‍वतंत्र भारत का हिस्सा बनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। साल 1952 में देश में पहली बार आम चुनाव कराये गये। इसकी वजह से ही संसद और विधानमंडल अस्तित्व में आए। साल 1956 में देश में राज्यों पुनर्गठन की कवायद के चलते 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश के रुप में देश में एक नये राज्य का जन्म हुआ था। जब मध्य प्रदेश का गठन हुआ था उस दौर में विन्‍ध्‍य प्रदेश,मध्य भारत और भोपाल इसके घटक राज्य हुआ करते थे।

ऐसे बना था भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी

मध्य प्रदेश की स्थापना के समय राज्य पुनर्गठन आयोग की ओर से वैसे तो जबलपुर को प्रदेश की राजधानी बनाने की सिफारिश की गई थी। लेकिन उस समय ग्वालियर, रायपुर और इंदौर भी राजधानी की दौड़ और होड़ में थे। कुछ समय तक फौरी तौर पर जबलपुर को राजधानी माना भी, लेकिन बाद में तय किया गया कि जबलपुर के बजाए भोपाल को राजधानी बनाया जाएगा। दरअसल जबलपुर को लेकर कई बातें कही गईं। जानकारी के अनुसार सेठ गोविंद दास ने जबलपुर को राजधानी बनाए जाने की सबसे मजबूत पैरवी की थी। सेठ गोविंद दास के परिवार की ओर से जबलपुर-नागपुर रोड पर सैकड़ों एकड़ जमीन भी क्रय कर ली थी। जिससे भविष्य में लाभ हो। लेकिन उस समय भोपाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शंकरदयाल शर्मा जो बाद में देश के राष्ट्रपति भी बने ने तत्कालीन पीएम स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने भोपाल को राजधानी बनाने की सलाह दी। जिसके बाद भोपाल की आबोहवा और भोपाल की भौगालिक स्थिति भी राजधानी बनाने में सहायक हुई। इसके अलावा भोपाल में उस समय नबाब शासन के दौर की इमारतों को सरकारी कार्यालयों के तौर पर उपयोग किये जाने का एक बड़ी वजह भी थी, क्योंकि जबलपुर की इमारतें सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए ठीक नहीं मानी गईं थी।

नए राज्य के साथ ही मिली विधानसभा

15 अगस्‍त, 1947 से पहले देश में कई छोटी-बड़ी रियासतें थीं। देशी राज्‍य अस्तित्‍व में थे। आजादी के बाद यह सभी स्‍वतंत्र भारत का हिस्सा बने। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। इसके बाद 1952 में पहले आम चुनाव हुए। जिसके कारण संसद एवं विधान मण्‍डल अस्तित्व में आए। प्रशासनिक दृष्टि से इन्‍हें अलग अलग श्रेणियों में विभाजित किया। साल 1956 को राज्‍य पुनर्गठन के फलस्‍वरूप 1 नवंबर, 1956 को 14 नए राज्य अस्तित्व में आए। जिनमें मध्‍यप्रदेश भी शामिल है। इसके घटक राज्‍य मध्‍यप्रदेश, मध्‍यभारत, विन्‍ध्‍य प्रदेश और भोपाल थे, जिनकी अपनी विधान सभाएं थीं। राज्य पुनर्गठन के परिणाम स्‍वरूप चारों विधान सभाओं को मिलाकर एक विधानसभा बनाई गई। 1 नवंबर, 1956 को राज्य के साथ ही मध्‍यप्रदेश की पहली विधानसभा भी अस्तित्‍व में आई जिसका पहला और अंतिम अधिवेशन 17 दिसंबर, 1956 से 17 जनवरी, 1957 के बीच पूरा हुआ था।

Post Views: 607
Tags: #1 November 1956#Formation of Madhya Pradesh State#MP Foundation Day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version