Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आज मनाई जा रही छोटी दीपावली … आज यम के नाम का दीपक अवश्य प्रज्जवलित करें…जानें क्या है यम के दीपक का महत्व

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2024
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Narak Chaturdashi Chhoti Diwali Roop Chaudas Roop Chaturdashi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज मनाई जा रही छोटी दीपावली …

आज यम के नाम का दीपक अवश्य प्रज्जवलित करें…

Related posts

RASIFAL today

दैनिक राशिफल – 6 जून 2026, शनिवार…आज का दिन आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

आज 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को अन्य कई नामों से भी जाना जाता है। नरक चौदस के साथ ही इस रूप चौदस और रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है। दीपावली के एक दिन पहले मनाए जाने के चलते इसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है। आज मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जा रही है। आज के दिन घर के सभी कोनों में दीपक प्रज्जवलित कर अकाल मृत्यु से मुक्ति की कामना मृत्यु के देवता यमराज से की जाती है।

  • आज नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली
  • नरक चतुर्दशी को अन्य कई नामों से भी जाना जाता है
  • इसे रूप चौदस और रूप चतुर्दशी भी कहते हैं
  • इसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है
  • आज की जाती है मृत्यु के देवता यमराज की पूजा
  • नरकासुर की कैद से कराया था 16000 महिलाओं को मुक्त

नरक चतुर्दशी के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी ही नहीं श्री कृष्ण,माता काली, यमराज के साथ प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हनुमानजी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं है कि नरक चतुर्दशी के ही दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। नरकासुर की कैद से लगभग 16000 महिलाओं को मुक्त कराया था। इसलिए हर साल कार्तिक माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी के रुप में मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी पर कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करना बेहद शुभ माना गया है।

छोटी दिवाली 1 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगी , यह अगले दिन गुरुवार को 31 अक्टूबर को 3.11 बजे पर खत्म होगी। छोटी दिवाली पर पूजन का शुभ मुहूर्त मेष लग्न में आज की शाम 4 बजकर 36 मिनिट से 6 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। कहते हैं छोटी दिवाली के दिन यम के नाम का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन भगवान कृष्ण और मां कालिका की आराधना भी करनी चाहिए। इससे परिवार से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती हैं। धार्मिक मान्यताओं है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से साधक के बल में वृद्धि और जीवन में खुशियों का वास होता है।

छोटी दिवाली पर जलाएं 14 दीपक

छोटी दिवाली पर 14 दीपक जलाने की सदियों से पंरपरा चली आ रही है। छोटी दिवाली पर पहला दीपक रात में घर से बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके कूड़े के ढेर के पास रखें-। दूसरा दीपक सुनसान देवालय में रखें। ध्यान रहें इस दीपक को घी से जलाएं। तीसरा दीपक मां लक्ष्मी और चौधा दीपक तुलसी के गमले के सामने जलाएं। पांचवां दीपक घर के दरवाजे के बाहर रखना चाहिए। छठा दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे रखना चाहिए। सातवें दीपक को मंदिर में जलाए। आठवां दीपक घर में कूड़ा रखने के स्थान पर जलाया जाता है। तो वहीं नौवां दीपक घर के बाथरूम में भी जलाएं। दसवां दीपक घर की छत की मुंडेर पर रखें। 11वां दीपक छत पर और बारहवां दीपक खिड़की के पास जलाकर रखें। 13वें दीपक को घर के बरामदे में जलाकर रखें वहीं 14वां दीपक रसोईघर में जरूर जलाएं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 653
Tags: #Roop Chaturdashi#Roop ChaudasChhoti DiwaliNarak Chaturdashi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version