Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

धनतेरस आज, जानें कब करें खरीदारी…कौन सा मुहूर्त होगा खरीदारी के लिए शुभ

DigitalDesk by DigitalDesk
October 29, 2024
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Dhanteras Lord Dhanvantari puja market shopping start auspicious time
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज धनतेरस पर्व से पांच दिनी दीपोत्सव 2024 का आगाज हो गया है। धनतेरस पर आज करीब 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बना है। जिसमें भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। आज मंगलवार को धनतेरस पर पांच विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जिनमें त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग संयोग बने हैं। ऐसे में धनतेरस पर पूजा और खरीदारी का सभी को विशेष लाभ मिलेगा।

कहते हैं धनतेरस के दिन खरीदारी और पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। आज के दिन भगवान धन्वंतरि की ही नहीं कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सभी प्रकार के सुख और वैभव के साथ मान-सम्मान मिलता है। सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। धनतेरस पर बाजार सज चुके हैं। लेकिन खरीदारी के लिए जिस प्रकार से शुभ मुहुर्त देखा जाना जरुरी हे उसी प्रकार धनतेरस के दिन राहुकाल के समय का भी विचार किया जाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि राहुकाल के दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करना निषेध माना जाता है। आज मंगलवार के दिन का राहुकाल देखें तो दोपहर 2 बजकर 49 से 4 बजकर 12 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान धनतेरस की खरीदारी करने से बचना चाहिए।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

शुभ मुहूर्त

आज मंगलवार को कार्तिक माष की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट से यह तिथि आरंभ हो गई है। जिसके साथ धनतेरस पर खरीदारी और पूजा की जाएगी। धनतेरस को धनत्रयोदशी के साथ ही भगवान धन्वंतरि की जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आज खरीदारी का विशेष महत्व है। आज मंगलवार को धनतेरस पर शुभ खरीदारी के कई मुहूर्त बने हैं।

प्रथम मुहूर्त- आज मंगलवार को धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बना। त्रिपुष्कर योग बहुत ही शुभ माना गया है। त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करना बहुत ही लाभकारी होता है। यह त्रिपुष्कर योग आज मंगलवार सुबह 6 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ हो गया है जो अगले दिन बुधवार की सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस खास मुहूर्त में खरीदारी करना सबसे शुभ्र और अच्छा होगा। आज आप इस योग में सोने और चांदी के सिक्के ही नहीं सोने चांदी के आभूषण और बर्तन भी खरीद सकते हैं।

द्वितीय शुभ योग

द्वितीय शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज मंगलवार को आपको खरीदारी के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मिलेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त है, जिसे दिन का सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है। यह सुबह 11 बजकर 42 मिनट प्रारंभ हो गया है। जो दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहा।

तृतीय शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए तृतीय शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का है। प्रदोष काल आज मंगलवार की शाम 6 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ होगा जो रात 8 बजकर 32 मिनट तक प्रभावशील रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में शुभ खरीदारी के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि ही नहीं धन के देवता कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Lord Dhanvantari puja#market shoppingauspicious timeDhanteras
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version