Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव कम करने की कवायद..अलर्ट मोड पर रेलवे…550 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल…

DigitalDesk by DigitalDesk
October 24, 2024
in मुख्य समाचार
0
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव कम करने की कवायद..अलर्ट मोड पर रेलवे…550 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव कम करने की कवायद..अलर्ट मोड पर रेलवे…550 से ज्यादा ट्रेन कैंसिल…

अंडमान सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इसका असर 23 अक्टूबर की शाम से ही दिखने लगा था। जिसके चलते कई राज्यों के तटीय इलाकों में बारिश के साथ ही साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो तूफान का सबसे अधिक असर ओडिशा पर रहने की आशंका जताई जा रही है। करीब आधे राज्य में इस तूफान का बहुत अधिक असर देखने को मिलेगा। तूफान 13 किमी प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अंडमान सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘दाना’
साइक्लोन दाना का प्रभाव पूर्वी तट पर रेड अलर्ट
ओडिशा में 288 राहत टीम को किया तैनात
बनाए गए 6 हजार राहत शिविर
10 लाख लोगों को किया जा रहा शिफ्ट
550 से ज्यादा रेल कैंसिल
रेल सेवाओं को तत्काल बहाल करने के उठाए कदम
दो राज्यों में स्थापित किए जा रहे हैं 9 वॉर रूम
तेज़ हवा के प्रभाव को कम करने की कोशिश
‘दाना’ चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
हवा की गति हो सकती है 120 KMPH तक

मौसम विभाग की माने तो यह तूफान दाना 24 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।, इसकी आशंका जताई जा रही है। यह गुरुवार 24 अक्टूबर की रात से अगले दिन शुक्रवार को 25 अक्टूबर की सुबह तक कभी भी ओडिशा स्थित पुरी जिले के साथ ही पश्चिम बंगाल दक्षिण 24 परगना जिले के सागर नामक टापू के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की गति 120 KMPH तक हो सकती है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरयेगा चक्रवाती तुफान ‘दाना’
ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर आने वाले भीषण चक्रवाती तुफान ‘दाना’ को लेकर सरकार सतर्क है। इसके मद्देनजर रेल मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। जिसमें संबंधित जोनल रेलवे यानी ईस्ट कोस्ट रेलवे के साथ साउथ ईस्टर्न रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। उच्च स्तरीय बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सीईओ, सभी बोर्ड सदस्य और पूर्वी तट रेलवे के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर और खुर्दा रोड के मंडल रेल प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।

स्कूल कॉलेज बंद,10 लाख लोगों को किया जा रहा शिफ्ट
इस तूफान से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स NDRF, ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स ODRF के साथ ही फायर ब्रिगेड की करीब 288 टीम तैनात की गईं हैं। दाना तूफान के गंभीर असर की आशंका के चलते 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेज की 25 अक्टूबर तक छुट्टी कर दी गई है। इन जिलों के 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। राज्य की ओर से NDRF की अतिरिक्त टीमें भी केन्द्र से मांगी हैं। इसके अलावा साउथ ईस्ट रेलवे की ओर से 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 198, ईस्टर्न रेलवे की ओर से 190 रेल और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से 14 रेल रद्द कर दीं गईं हैं। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी की माने तो कोलकाता एयरपोर्ट पर आज गुरुवार 24 अक्टूबर शाम 6 बजे से शुक्रवार 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक सभी उड़ानों को फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। रेल मंत्री ने न्यूनतम व्यवधान के साथ अधिकतम तैयारी तय करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी सलाह दी है कि रेल यात्रियों को कम असुविधा का सामना करना पड़े यह सुनिश्चित करने का ध्यान रखा जाना चाहिए।

रेलवे ने बनाए 9 वॉर रुम
वहीं ईस्ट कोस्ट रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे महाप्रबंधकों की ओर से रेलवे की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें गया गया कि राज्य मुख्यालय यानी भुवनेश्वर और कोलकाता स्थित गार्डन रीच, खुर्दा रोड विशाखापत्तनम, चक्रधरपुर, आद्रा, संबलपुर, खड़गपुर के साथ रांची और बालेश्वर के मंडल कार्यालयों में चौबीसों घंटे चलने वाले 9 वॉर रूम स्थापित किए गये हैं। वॉर रूम इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग के साथ वाणिज्यिक, एसएंडटी और आरपीएफ के अधिकारियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। जिससे की चक्रवात के चलते कोई भी निर्णय तत्काल लिया जा सके। सेवाओं के साथ बुनियादी ढांचे की शीघ्र बहाली भी सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पावर बैकअप के साथ निर्बाध संचार के लिए 20 सैटेलाइट फोन के साथ वॉर रूम आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को प्रारंभ किया है। रेलवे वास्तविक समय पर अपडेट हासिल करने और आवश्यकता के अनुसार संसाधन जुटाने के लिए मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क बनाए हुए है। तटीय क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम कॉरिडोर के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 324
Tags: Cyclone
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version