छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरे कार्यक्रम
25 अक्टूबर को सुबह रायपुर पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू
सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू
11:30 बजे रायपुर एम्स पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू
रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
एम्स से दोपहर 1 बजे रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी
3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
4:30 बजे नवा रायपुर में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात
नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में करेंगी मुलाकात
6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी
26 अक्टूबर सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर का दौरा
रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए करेंगी प्रस्थान
11 बजे IIT भिलाई पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
भिलाई से दोपहर ड़ेढ़ बजे वापस राजभवन लौटेंगी
दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा आयुष विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा
दीक्षांत समारोह के बाद रायपुर एयरपोर्ट से होंगी दिल्ली रवाना
ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन, कई कार्यक्रमों हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज 23 अक्तूबर को विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे रूस के कजान में 23 अक्टूबर तक रहेंगे। इससे पहले कजान पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत किया। पीएम मोदी ने ब्रिक्स देश के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके अलावा वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। बता दें रुस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उस समय हो रहा है। दुनिया में जब कई मोर्चों पर युद्ध जारी हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जहां बीते ढाई साल से जंग जारी है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया की बात करें तो इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के बाद कई मोर्चों पर संघर्ष का दौर जारी है। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में एक बार फिर यह दोहराया कि शांति से हर समस्या का हल संभव है।
कृष्ण की नगरी में संघ प्रमुख मोहन भागवत
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मथुरा के दौरे पर हैं। बता दें लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला अवसर है, जब संघ प्रमुख उत्तरप्रदेश के दौरे हैं। जहां मोहन भागवत और CM योगी एक साथ विभिन्न मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से लेकर 9 सीट पर हो रहे उपचुनाव के सियासी समीकरणों पर मंथन किया जा रहा है। संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत 28 अक्टूबर तक यूपी के प्रवास पर रहेंगे। संघ प्रमुख 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को संघ की होने वाली अभा कार्यकारी मंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे। यहां संघ की कार्ययोजना के साथ ही देश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मंथन होगा। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत की सुरक्षा में इस दौरान 70 दरोगा 12 इंस्पेक्टर और 7 सीओ के साथ दो एसपी, करीब 500 से अधिक कांस्टेबल और PAC की बटालियन RAF के जवान तैनात किए गए हैं।
रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के आकाश शर्मा होंगे प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ के दक्षिण रायपुर सीट पर उप चुनाव
कांग्रेस ने घोषित किया उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम
यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बने कांग्रेस उम्मीदवार
दक्षिण रायपुर से बनाया कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशी
कांग्रेस का शुरू से ही युवाओं पर था फोकस
BJP के सुनील सोनी के साथ होगा मुकाबला
सपा नेता शिवपाल यादव ने BJP पर साधा निशाना
“बहराइच दंगा भाजपा ने करवाया”
BJP सरकार निष्पक्ष नहीं, बेईमान सरकार
RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलेगे सीएम योगी
BJP का सूपड़ा साफ करेंगे अजय राय
BJP ने प्रत्याशियों की लिस्ट नही की जारी
अपना दल ने 3 प्रत्याशियों का किया ऐलान
रायबरेली के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने DM को लिखा पत्र
DAP खाद की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र
DAP खाद न मिलने से किसानों को हो रही परेशानी
रबी फसल को लेकर किसानों को हो रही परेशानी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का बयान
‘सभी टीम को दिन में 2 लोकेशन की रिपोर्ट देना होगा’
‘प्रतिदिन हॉटस्पॉट पर विजिट किया जाएगा’
‘ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है’
‘ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक मैनेजमेंट में लगाया जाएगा’





