Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : BJP की पहली लिस्ट जारी, 99 प्रत्याशियों में देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से टिकट, बावनकुले को कामठी से टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : BJP की पहली लिस्ट जारी, 99 प्रत्याशियों में देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से टिकट, बावनकुले को कामठी से टिकट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 99 प्रत्याशियों में देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से टिकट, बावनकुले को कामठी से टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 99 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बीजेपी की ओर से किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीट है। जिनपर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से टिकट
  • कामठी से बीजेपी ने दिया बावनकुले को टिकट
  • महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट

बीजेपी को इन चेहरों पर भरोसा

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। जबकि नंदुरबार सीट से विजय कुमार गवित और धुले सीट से अनूप अग्रवाल के साथ मंगल प्रभात लोढ़ा को मालावार हिल्स विधानसभा सीट से बीजेपी ने टिकट दियाया है। बीजेपी ने नागपुर साउथ से मोहन गोपालराव माते जबकि नागपुर ईस्ट क्षेत्र से कृष्णपंचम खोपड़े को प्रत्याशी बनाया है। हिंगणघाट सीट से समीर त्र्यंबकराव कुणाावार, तिरोरा से विजय भरतलाल, हिंगना से समीर दत्तात्रेय मेघे, वर्धा से पंकज भोयर, देवली सीट से राजेश बकाने, गोंदिया से विनोद अग्रवाल, अमगांव से संजय हनवंतरावस, आर्मोरी से कृष्णा दामाजी गजबे, बल्लारपुर से सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार, वानी से संजीवरेड्डी बापुराव, यवतमाल से मदन मधुकरराव, रालेगांव से अशोक रामाजी उइके, चिमूर से बंटी भांगड़िया, किनवट से भीमराव रामजी केरम, भोकर से जया अशोक चव्हाण, नायगांव से राजेश संभाजी पवार और मुखेड़ से तुषार राठौड़ पर बीजेपी ने दांव लगाया है।

स्पीकर रहे नार्वेकर को कुलाबा से टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष रहे राहुल नार्वेकर को बीजेपी ने कुलाबा सीट से मैदान में उतारा है। फिल्म सितारों के मतदान क्षेत्र वाली विलेपार्ले विधानसभा सीट से पराग अलवानी तो वहीं कंकावली से नितेश राणे को, बांद्रा पश्चिम सीट से आशीष शेलर, घाटकोपर पश्चिम सीट से राम कदम, कोथरुड क्षेत्र से चंद्रकांत दादा पाटिल और गोरेगांव विधानसभा सीट से विद्या ठाकुर, दहिसर से मनीषा चौधरी, बेलापुर नवी मुंबई से मंदा म्हात्रे, भिवंडी से महेश चौगुले, नालासोपारा से राजन नाईक, मलाड से आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को चुनावी रण में उतारा है।

मुंबई की 36 में से 14 पर बीजेपी ये हैं उम्मीदवार

  • दहिसर सीट से मनीषा चौधरी
  • मुलुंड सीट से मिहिर कोटेचा
  • कांदिवली ईस्ट सीट से अतुल बठलकर
  • चरपोक सीट से योगेश सागर
  • मलाड वेस्ट सीट से विनोद सेलर
  • गोरेगांव सीट से विद्या ठाकुर
  • अंधेरी वेस्ट सीट से अमित सातम
  • विले पार्ले सीट से पराग अल्बानी
  • घाटकोपर वेस्ट से राम कदम
  • बांद्रा वेस्ट सीट से आशीष शेलार
  • सायन कोलीवाड़ा सीट से तमिल सेलवम
  • वडाला सीट से कालिदास
  • कोलंबोकर मालाबार हिल सीट से मंगल प्रभात लोढ़ा
  • कोलाबा सीट से राहुल नार्वेकर

जलगांव से सुरेशे भोले और शिरपुर से काशीराम पावरा को टिकट दिया गया है। जबकि शिरपुर से काशीराम पावरा को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने रावेर से अमोल जावले, जलगांव से सुरेशे भोले, चालीसगांव से मंगेश चव्हाण, भुसावल से संजय सावकारे,खामगांव से आकाश फुंडकर, जामनेर से गिरीश महाजन, जलगांव (जामोद) से संजय कुटे, धामगांव रेलवे से प्रताप अदसाद, अकोला पूर्व से रणधीर सावरकर, अचलपुर से प्रवीण तायडे, हिंगणाघाट से समीर कुनावर, देवली से राजेश बकाने और डोंबिवली से रवींद्र चव्हाण को बीजेपी ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 544
Tags: # BJP announced new list#BJP candidate list#Maharashtra Assembly Election#political battle
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version