Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली में पटाखोंं पर बैन: …अब चुदूर-पुटुर के भरोसे मनेगी दीपावली, नहीं होंगे दिल्ली में धमाके

DigitalDesk by DigitalDesk
October 17, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
दिल्ली में पटाखोंं पर बैन: …अब चुदूर-पुटुर के भरोसे मनेगी दीपावली, नहीं होंगे दिल्ली में धमाके
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में पटाखोंं पर बैन: …अब चुदूर-पुटुर के भरोसे मनेगी दीपावली, नहीं होंगे दिल्ली में धमाके

फेस्टिव सीजन चल रहा है। दिवाली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस दिन पटाखे जलाने का ट्रेंड रहता है, लेकिन दिल्ली सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी पटाखों को बनाने बेचने और स्टोर करने पर 1 जनवरी 2025 तक बैन लगा दिया है। इसका मतलब है कि दिल्ली वालों को इस बार भी दिवाली बिना बड़े पटाखों के मनानी पड़ेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पिछले वर्षों की तुलना में 20-25 दिन देर से लगाया बैन
पटाखा कारोबारियों का 40 प्रतिशत तक माल बिका
बहुत से लोगों ने पटाखे पहले ही खरीद लिए हैं
चुदूर-पुटुर कहे जाने वाले पटाखों की फिर बिक्री बढ़ने की उम्मीद
पॉप-पॉप और तमाम टॉय गन शामिल
दिवाली पर दो घंटे पटाखे जलाने की छूट मिलने की मांग
एलजी वीके सक्सेना और सीएम आतिशी को लिखा लेटर
पॉप-पॉप के साथ टॉय गन की बढ़ेगी मांग
व्यापारी रोल क्रैकर
रिंग कैप गन, माचिस गन
फायरो गन की बिक्री भी होगी तेज

हालांकि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार बैन 20-25 दिन देर से लगाया है। जिससे बहुत से लोगों ने पटाखे पहले ही खरीद लिए हैं। पटाखा कारोबारियों का भी कहना है कि इस बार थोड़ी राहत रही कि बैन थोड़ी देर से लगाया। अब पटाखा बैन के साथ ही बच्चों के लिए चुदूर-पुटुर कहे जाने वाले पटाखों की बिक्री फिर बढ़ने की उम्मीद है। इनमें पॉप-पॉप और तमाम टॉय गन शामिल होती हैं।

दिवाली पर दो घंटे पटाखे जलाने की छूट मिलने की मांग की जा रही है। दिल्ली फायरवर्क्स ट्रेडर्स असोसिएशन के सदस्य राजीव कुमार जैन कहते हैं हर साल पटाखे बनाने, बेचने, स्टोर करने और जलाने पर सितंबर माह में ही बैन लगाया जाता था। यह बैन 1 जनवरी (नए साल) तक रहता था। इस बार बैन दशहरे के बाद लगाया गया है। इससे पटाखा कारोबारियों को बहुत राहत मिली है। ये 20-25 दिन बाद जो नोटिफिकेशन आया है। इससे पहले नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा आदि पर्व निकल गए। पटाखा कारोबारियों का 40 प्रतिशत तक माल भी बिक चुका है। ऐसे में हम भी चाहते हैं कि पर्यावरण पर ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन यह भी मानना चाहिए कि प्रदूषण में सारा योगदान पटाखों का नहीं होता। पटाख तो प्रदूषण का बहुत छोटा कारण है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी प्रदूषण के 21 कारण बताए हैं। ऐसे में सिर्फ पटाखों को बैन नहीं करना चाहिए। लेकिन हर साल 3-4 महीने के लिए बैन कर दिया जाता है। जिससे दिवाली, छठ पूजा, गुरु पर्व, शादियां, क्रिसमस और न्यू इंईयर के लिए पटाखे नहीं बिक पाते। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री आतिशी को लेटर लिखकर 3 दिन, धनतेरस, छोटी दिवाली और दिवाली पर पटाखे बेचने की और दिवाली वाले दिन रात में 8 बजे से लेकर 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति मांगी है। उम्मीद करते हैं कि दिल्ली सरकार जनभावना का ध्यान रखते हुए दीपावली पर दो घंटे के लिए पटाखे जलाने की अनुमति देगी।

बंदूकों और पॉप-पॉप की बिक्री बढ़ेगी
दिल्ली सदर बाजार के आतिशबाजी कारोबारी का कहना है जब लोगों को पटाखे मिलते ही नहीं। तो वह विकल्पों की और देखने लगते हैं। अब कई ऐसी बंदूकें आ गई हैं। जिन्हें चलाने पर तेज पटाखे की तरह ही आवाज होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इन बंदुकों की मांग बढ़ने की पूरी उम्मीद है। हालांकि कुछ गन भी इस तरह की होती है कि उनमें बारूद तो लगता ही है। सरकार को आतिशबाजी पर स्पष्ट निर्देश जारी करना चाहिए। क्या बिक सकते हैं और क्या नहीं बिक सकते। क्योंकि पुलिसकर्मी बाजार में अपनी मनमानी चलाते हैं। कई बार तो माचिस वाली बंदूकें भी नहीं बेचने देते। ऐसे में बहुत सी परेशानियों का समना करना होता है। माचिस तो जगह-जगह बिकती है। हर घर में मिलती है। ऐसे में जब इस पर बैन नहीं हो तो बेचने से क्यों रोका जाता है। अब रिंग कैप गन्, रोल क्रैकर गन, माचिस गन के साथ फायरो गन की मांग बाजार में बढ़नी शुरू होगी। यह बंदूकें दिल्ली में अलीगढ़ के साथ मुंबई से आती हैं।

Post Views: 364
Tags: #Delhi CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version