Friday, May 30, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

विदेशी युवतियों के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड

उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं दोनों युवतियां

DigitalDesk by DigitalDesk
October 31, 2022
in दिल्ली
0
विदेशी युवतियों के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड

Fake Aadhar card

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

खबर आगरा से है। जहां पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को फर्जी आधार कार्ड बरामद किये है। ये फर्जी आधार कार्ड दिल्ली के पते पर बने थे। आगरा के ताजगंज पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की सूचना पर ये कार्रवाई की है। क्या है पूरा मामला आइये हम आपको बताते हैं।

Related posts

Indian Air Force has free hand to take any action against terror and terrorists

ऑपरेशन सिंदूर : पुंछ में आतंकी मूवमेंट..भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी…भारतीय सेना एक बार फिर कर सकती है कोई बड़ा धमाका!

May 8, 2025
Operation Sindoor Pakistan President and Army Chief are shedding tears over the death of terrorists

ऑपरेशन सिंदूर….! पाकिस्तान के राष्ट्रपति और सेना प्रमुख बहा रहे आतंकियों की मौत पर आंसू…ताबूत में कौन था जिसे पाकिस्तान के झंडे में लपेटकर दफनाया

May 8, 2025

उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं दोनों युवतियां

बता दें आगरा की ताजगंज थाना पुलिस ने वहां एक होटल में छापा मारकर दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं। जिनके पास से दिल्ली के पते के फर्जी आधार कार्ड जब्त किये गये हैं। पुलिस को दोनों युवतियों के अनैतिक कार्यों से जुड़े होने का भी आशंका है। पुलिस अलग अलग तरीकों से इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नहीं था पासपोर्ट और वीजा

ताजगंज स्थित इस होटल में ताजगंज थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर छापा मार कार्रवाई की। जहां दो विदेशी युवतियां पकड़ा है। इनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर इन युवतियों के नाम लायला खान और डेनीज बताए जा रहे है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये युवतियां फर्जी आधार कार्ड के जरिए यहां पर ठहरी थीं। पूछताछ पर युवतियों ने टूरिस्ट होने की बात पुलिस को बतायी। लेकिन इनके पास से पासपोर्ट और जरूरी कागजात नहीं थे।

किसकी  मदद से बना फर्जी आधार कार्ड

आगरा पुलिस ने युवतियों को नकली कागजात के आधार पर भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले की जांच के लिए दूसरी जांच एजेंसियों की भी मदद लेगी। वहीं युवतियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगरा पुलिस ने दिल्ली पुलिस और विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया है। इसके साथ में यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि इन युवतियों ने भारत में किसकी मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इतना ही नहीं यह भी पूछताछ की जा रही है कि उनकी मकसद क्या था।

फरीदाबाद में पकड़ाए थे तीन नाइजीरियन

इससे पहले हरियाणा के फरीदाबाद में फर्जी कागजात लगाकर आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह में क्राइम ब्रांच की टीम ने दो विदेशी समेत तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया था।  क्राइम ब्रांच प्रभारी जोगिदर ने बताया जुलाई में रोहतक निवासी राहुल को बिहारी मार्केट में नाइजीरियाई नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एक नाइजीरियाई महिला और मुख्य आरोपी राहुल समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। अब इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियाई सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम स्क्रिन लेमोगोउन, हेम्फरी और अजय हैं। तीनों यहां ग्रीन फील्ड कालोनी में रहते हैं। अजय नाइजीरियाई नागरिकों के लिए गाइड का काम करता है। उसने ही नाइजरियाई नागरिकों को आधार कार्ड बनाने वाले राहुल से मिलवाया था। आरोपित के पास से दो हजार रुपये, फर्जी आधार कार्ड और एक आधार कार्ड स्लिप बरामद की गई थी। दोनों नाइजीरियाई नागरिकों को फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोप में पकड़ा गया था।

पंजाब को आतंक की नर्सरी बनाने की साजिश

 

ये भी पढे़ं- अब पंजाब को आतंक की नर्सरी बनाने की साजिश, सिक्खों को बरगलाने के लिए हो रही विदेशी फंडिंग

http://https://liveindia.news/isi-active-in-punjab-foriegn-funding-in-india-for-anti-nationals-and-khalistan-news-in-hindi/

Post Views: 94
Tags: fake aadhar cardforeign girlsforeign MinistryUp Newsuzbekistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

2019 की सुबह का शपथग्रहण, आज भी नहीं भूले फडणवीस

2019 की सुबह का शपथग्रहण, आज भी नहीं भूले फडणवीस

2019 की सुबह का शपथग्रहण, आज भी नहीं भूले फडणवीस

महाराष्ट्र
Bihar Election 2025 PK और ओवैसी पलट सकते हैं सारे चुनावी समीकरण!

Bihar Election 2025 PK और ओवैसी पलट सकते हैं सारे चुनावी समीकरण!

वीडियो
अकबर-जोधाबाई Akbar-Jodhabai और महाराणा प्रताप Maharana Pratap पर राजस्थान राज्यपाल का बड़ा दावा: इतिहास में बदलाव की बहस

अकबर-जोधाबाई Akbar-Jodhabai और महाराणा प्रताप Maharana Pratap पर राजस्थान राज्यपाल का बड़ा दावा: इतिहास में बदलाव की बहस

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 30, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version