जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का रण, मतदान केंद्र पर लगी कतार
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस चरण में राज्य के छह जिलों की 26 विधानसभा सीट पर
मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई है। वोटिंग वाले 3 जिले जम्मू डिवीजन के हैं तो 3 जिले घाटी के शामिल हैं।
दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व CM उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी के जम्मू-कश्मीर प्रमुख रविंद्र रैना शामिल हैं।
हरियाणा के गोहाना में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज, साथ में होंगे बीजेपी के 22 प्रत्याशी
हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। स्टार प्रचारको के दौरे बढ़ गए हैं। नेताओं की जनसभा और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 25 सितंबर को जहां हरियाणा के गोहाना में रैली करेंगे। वही इस रैली में प्रधानमंत्री के साथ 22 विधानसभाओं के BJP कैंडिडेट्स शामिल होंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं। वे 28 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की अहम बैठक को संबोधित करेंगे। इससे पहले पनामा,फ्रांस और माल्टा के विदेश मंत्रियों से उन्होंने मुलाकात की। इन नेताओं के साथ उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत तो की ही साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।उन्होंने माल्टा के उप प्रधानमंत्री इयान बोर्ग से भी मुलाकात की।
मायावती आज हरियाणा के उचाना में करेंगी चुनावी रैली
बसपा सुप्रीमो मायावती बांगर की धरती उचाना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दे कि आज
ताऊ देवीलाल की जयंती जयंती है इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और अभय चौटाला के साथ मायावती मंच साझा करेंगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो रैली के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा वहीं दूसरी ओर मायावती के जरिये दलितों को साधने का प्रयास करेगा।
राहुल गांधी कल पहुंचेंगे हरियाणा के चुनावी समर में
मायावती की इस रैली के अगले दिन गुरुवार वीरवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी जीटी बेल्ट में करनाल जिले के असंध और हिसार के बरवाला में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार को धार देंगे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज
बीजेपी करेगी बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन
एक दिन में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगी पार्टी
बूथों पर पहुंचकर सदस्यता करेंगे वरिष्ठ नेता
हर बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने का टारगेट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी करेंगे सदस्यता
नरेला के बूथ 138 और 134 पर करेंगे सदस्यता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी करेंगे सदस्यता
हुजूर के बूथ क्रमांक 53 पर पहुंचेंगे वीडी शर्मा
एमपी सरकार की दिव्यांग सैनिकों के लिए सौगात
सैनिकों और उनके परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाई
ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों को मिलेंगे अब 1 करोड़ रुपये
मोहन सरकार, परिजनों को 10 हजार रुपये प्रति माह अनुदान देगी
बहन-बेटी के विवाह के लिए दी जाने वाली राशि भी बढ़ाई
10 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई गई राशि
हाई कोर्ट पहुंचा हरियाणा रोडवेज का मामला
हरियाणा रोडवेज की कालका से चंडीगढ़ पीजीआई बस सेवा विवादों में नजर आ रही है। इससे इस सेवा से जुड़ा मुद्दा अब कोर्ट तक जा पहुंचा है। लोकल रूट विवाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुचा
है। चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट कर्मचारी एसोसिएशन ने कोर्ट से इस पर रोक लगाने की मांग की है। कर्मचारियों की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और दूसर प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा कार-ट्रेलर ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत
गुजरात के साबरकांठा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां हिम्मतनगर के पास कार और ट्रेलर ट्रक की टक्कर टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। किसी हादसे को लेकर पुलिस ने जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम रिस्क में जुड़ गई घायल होने वाले लोगों
को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।





