Monday, June 16, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें क्यों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत को बताया गरीब और उत्पीड़ित भारत…! RSS और मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात .!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 10, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी पर अपना हमला जारी रखा है। राहुल गांधी ने अब दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद लोगों में पीएम नरेंद्र मोदी का डर खत्म हो गया है। बता दें तीन दिन की अमेरिका पर गए राहुल गांधी वर्जीनिया के हर्नडॉन में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत में छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों के माध्यम से डर और दबाव बना रहे थे। लेकिन यह डर और दबाव कुछ ही सेकंड में सब कुछ गायब हो गया।

  • अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान
  • राहुल ने सत्तारूढ़ BJP और RSS पर भी किया हमला
  • राहुल ने कहा अब डर खत्म हो गया है
  • इतिहास बन गया पीएम मोदी का 56 इंच का सीना
  • निष्पक्ष चुनाव को लेकर बोले राहुल गांधी
  • ‘अगर निष्पक्ष चुनाव होते तो बीजेपी 246 के करीब नहीं पहुंचती’
  • ‘वे इसे स्वतंत्र चुनाव नहीं मानते’
  • ‘चुनाव आयोग ने वही किया जो BJP ने कहा’
  • ‘वे इसे नियंत्रित चुनाव के रूप में देखते हैं’

अमेरिका में राहुल ने भारत को बताया गरीब ओर उत्पीड़ित

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि गरीब भारत, उत्पीड़ित भारत ने अब यह समझ लिया है कि संविधान अगर समाप्त हो गया तो पूरा खेल समाप्त हो जाएगा। भारत के गरीबों ने यह गहराई से समझ लिया कि भारतीय संविधान की रक्षा करने वालों और भारतीय संविधान को नष्ट करने वालों के बीच की यह लड़ाई है। अब जाति जनगणना का मुद्दा और भी बड़ा हो गया। यह चीजें अचानक एक साथ सामने आने लगीं हैं। उन्होंने नहीं लगता कि निष्पक्ष चुनाव होते तो भारत में बीजेपी 246 सीट के करीब पहुंचती।

Related posts

Know what today horoscope says

राशिफल 16 june 2025: इस राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति संभव…तो इन्हें मिलेगा जीवनसाथी से सहयोग भरपूर

June 16, 2025
breaking news today 16 june 2025

Breaking News Update: अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार आज,CM नीतीश देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

June 16, 2025

राहुल गांधी के इस बयान पर विवाद हो रहा है। क्योंकि वे विदेशी धरती से एक संवेदनशील मुद्दे पर बोल रहे हैं। वे गरीबी और उत्पीड़न के मुद्दों को उठा रहे हैं। हालांकि भारत में वास्तविक समस्याएं हैं, लेकिन राहुल गांधी बयान, विदेश में देश का अपमान माना जा सकता है। क्योंकि यह नकारात्मक धारणा पैदा कर सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि राजनीतिक नेताओं को अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर जब वे विदेश में बोलते हैं। उनके बयानों का देश की छवि और राष्ट्रीय भावनाओं पर प्रभाव पड़ सकता है।

लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी और केन्द्र की मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखा। राहुल ने ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद लोगों में भातर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खौफ खत्म हो गया है। बता दें अमेरिका में वर्जीनिया स्थित हर्नडॉन में भारतीय प्रवासी कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवसायों पर केन्द्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से डर और दबाव बना रहे थे, लेकिन यह डर और दबाव कुछ ही सेकंड में सब कुछ गायब हो गया। राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कुछ बदल गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि अब डर नहीं लगता। अब डर निकल गया है।

अब नहीं रहा मोदी का 56 इंच का सीना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंंने कहा संसद में वे जब प्रधानमंत्री को सामने देखते हैं और वे बता सकते हैं कि मोदी का विचार और उनका 56 इंच का सीना भगवान से उनका सीधा संबंध अब यह सब खत्म हो चुका है। यह सब अब भारत में इतिहास बन चुका है। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को यह समझ में नहीं आता कि यह भारत सबका है। भारत एक संघ है। भातर के संविधान में भी यह स्पष्ट रूप से लिखा गया है।

भारत को नहीं समझते RSS वाले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा आरएसएस का कहना है कि कुछ राज्य अन्य राज्यों से नीचे हैं। कुछ भाषाएं दूसरी भाषाओं से नीचे हैं। कुछ धर्म दूसरे धर्मों से हीन हैं। कुछ समुदाय दूसरे समुदायों से नीचे हैं। ये लोग आरएसएस वाले भारत को नहीं समझते।

राहुल की बात भले ही सहीं हों…! लेकिन जगह गलत है!

वैसे जो बात राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर कह कह रहे हैं,वहीं बात भारत में, भारत संसद में या सार्वजनिक मंचों पर उठाना अधिक उचित होता। जिससे वे जनता की आवाज उठाने के रूप में देखे जा सकते थे। विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करना अक्सर विवादास्पद होता है। क्योंकि यह देश की छवि को प्रभावित कर सकता है। विरोधी देशों को भारत के खिलाफ उपयोग करने का अवसर दे सकता है।। यदि राहुल गांधी ने अपनी चिंताओं को भारत में उठाया होता, तो वे निश्चित रूप से अधिक प्रभावी और सार्थक होते। उन्हें जनता की आवाज उठाने के रूप में देखा जा सकता था।

Post Views: 309
Tags: #Rahul Gandhi's visit to America #Lok Sabha leader Opposition Rahul Gandhi #Lok Sabha Elections 2024PM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

slide 1 to 3 of 3
Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

मुख्य समाचार
बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

स्पेशल
Bihar Elections 2025 NDA equipped with the trinity agenda of caste nationalism and Hindutva

बिहार चुनाव 2025: कास्ट, राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के तिकड़ी एजेंडे से लैस NDA, तेजस्वी-राहुल की जोड़ी के लिए ये सियासी चुनौती

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 16, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version